5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन मास में प्रत्येक दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए : विपिन बिहारी

अभिषेक का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जो स्वयंभू शिवलिंग होते हैं, उनके पिंडी पर चढ़ा हुआ प्रसाद का कोई दोष नहीं होता।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 03, 2025

sagar

sagar

सावन मास में तिलकगंज स्थित एमएस गार्डन में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन शनिवार को पं. विपिन विहारी ने कहा कि सावन मास में प्रत्येक दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जो स्वयंभू शिवलिंग होते हैं, उनके पिंडी पर चढ़ा हुआ प्रसाद का कोई दोष नहीं होता। जो पिंडी मानव निर्मित होती है। जो छेनी हथौड़ी के द्वारा निर्मित की जाती है, उस शिवलिंग के प्रसाद में दोष बताया है। कथा के आयोजन मुन्ना चौबे ने बताया कि कथा 7 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रुद्री निर्माण किया जा रहा है दोपहर 3 से कथा प्रारंभ होती है। कथा में पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, शहर कांग्रेस महामंत्री हेमराज रजक, सेवा दल जिला अध्यक्ष सागर साहू व निलेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।