15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार की पसलियां टूटकर सीने में घुसी, मौके पर मौत

तिली की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने क्रिश्चियन कॉलोनी जाने के लिए जैसे ही अपनी गाड़ी मोड़ी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ने उन्हें टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 06, 2025

sagar

sagar

सिविल लाइन-तिली स्मार्ट रोड पर तहसीली के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार शाम 5.15 बजे का है। तिली की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने क्रिश्चियन कॉलोनी जाने के लिए जैसे ही अपनी गाड़ी मोड़ी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति की पसलियां टूटकर सीने में घुस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई, लोगों ने सूचना पुलिस को दी और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मालवाहक के चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार लाल स्कूल के पास रहने वाले 58 वर्षीय अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल सत्तार शाम को अपने साथी शब्बीर बेग व मुख्तार के साथ बाइक से क्रिश्चियन कॉलोनी जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें मालवाहक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल जब्बार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शब्बीर का पैर फ्रैक्चर हुआ तो मुख्तार का हाथ टूट गया है। दोनों घायलोंं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक व घायलों के परिचितों ने बताया कि तीनों शनिवार को आने वाली बकरीद की तैयारी में लगे थे। वह क्रिश्चियन कॉलोनी में किसी के यहां बकरा देखने जा रहे थे।