6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : बीना विधानसभा में हुआ 74.99% मतदान, भाजपा के गढ़ में क्या पलटेगी बाजी ?

सागर जिले की आरक्षित गुना विधानसभा सीट क्रमांक- 35 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 74.99 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। भाजपा ने मौजूदा विधायक महेश राय को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने निर्मला सप्रे को उम्मीदवारी सौंपी है।

3 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : बीना विधानसभा में हुआ 74.99% मतदान, भाजपा के गढ़ में क्या पलटेगी बाजी ?

बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बीना को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। सागर जिले की बीना विधानसभा के एक तरफ मालवा तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड है। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट को लंबे समय से भाजपा का गढ़ माना जा रहा है। बीजेपी के महेश राय इस सीट पर विधायक हैं। वहीं, इस विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार भी भाजपा ने सीट के सिंटिंग विधायक महेश राय को ही अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ साधने के लिए निर्मला सप्रे को उम्मीदवारी सौंपी है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में बीना विधानसभा सीट पर 74.99 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 73.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 71.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

विधानसभा के समीकरण

बीना विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के मतदाताओं की भारी संख्या है। इसके अलावा अहरिवार, खटीक, चढ़ार, पंथी, वाल्मीकि, धानक और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता चुनाव में निर्णायक हैं। साथ ही यहां यादव, ठाकुर, कुशवाहा, विश्वकर्मा, कल्हार, चौरसिया, लोधी और कुर्मी मतदाता भी चुनाव को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : गुना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के युवा चेहरे के सामने भाजपा ने उतारा 72 साल का उम्मीदवार


बीना सीट राजनीतिक इतिहास

बीना विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो यहां 2008 के बाद से भाजपा ही जीतती आई है, लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस से यहां कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। यहां बीजेपी प्रत्याशी महेश राय महज 700 से कम वोटों से जीत सके थे। हालांकि 1977 से यहां कांग्रेस को महज 2 बार ही जीत मिली है। देखने वाली बात ये है कि क्या इस बार कांग्रेस कुछ जादू कर पाती है ?

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : बमोरी विधानसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर, जानें समीकरण


भाजपा के महेश राय

भाजपा द्वारा बीना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए महेश राय पिछले दो बार से इसी सीट पर विधायक भी है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले महेश राय इस बार भी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने का दावा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : पिछोर विधानसभा सीट पर मुकाबला लोधी vs लोधी, जानें समीकरण

कांग्रेस की निर्मला सप्रे

कांग्रेस ने बीना विधानसबा सीट पर अपनी युवा उम्मीदवार निर्मला सप्रे को उम्मीदवार बनाया है। निर्मला सप्रे मौजूदा समय में महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : धाकड़ vs ब्राह्मण है पोहरी विधानसभा सीट, 10 साल में ऐसे बदले समीकरण


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।