
एसडीओपी को आवेदन देने पीड़ित किसान के साथ पहुंचे अन्य किसान।
बीना. अभी तक लोगों को वीडियो कॉल व फोन पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले सामने आते थे, लेकिन शहर में एक किसान के साथ बदमाशों ने सामने से ही सीबीआइ अधिकारी बनकर उनके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली और भागने में सफल हो गए, जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीओपी से की है।
मानसिंह पिता प्रताप सिंह ठाकुर (69) निवासी धनौरा ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे गांव से बीना की ओर आ रहे थे, तभी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास तीन अज्ञात लोग मोटर साइकिल से आए और बताया कि वह सीबीआइ अधिकारी हैं, उन्होंने फर्जी आइडी कार्ड भी बताया। किसान ने बताया कि जब उनमें से एक व्यक्ति ने उनके ऊपर हाथ रखा, तो उनके लिए कुछ देर के लिए बेहोशी छा गई थी। बदमाशों ने कहा कि सोने की अंगूठी क्यों पहने हो इन्हें उतारकर दो और बदमाश हाथ से करीब पचास हजार कीमत की दो सोने की अंगूठी उतारकर भाग गए। उन्होंने जाते-जाते कहा कि पीछे मुडकऱ नहीं देखना। किसान सीबीआइ का नाम सुनकर इतना डर गए थे कि वह कुछ देर वहीं खड़े रहे। इसके बाद जब वह होश में आए तो तत्काल खिमलासा रोड की ओर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक बदमाश भगाने में सफल हो गए। इसके बाद पीडि़त ने बुधवार को एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
सीसीटीवी कैमरों में भी की तलाश
किसान ने इस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश पुलिस के सीसीटीवी कैमरों में भी की है, लेकिन घटना स्थल के पास कैमरा न होने से उनकी जानकारी नहीं लग सकी है। इसके बाद वह बसाहरी के पास स्थित टोल नाके पर गए, जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा देखे, लेकिन वहां पर भी कोई नजर नहीं आया है।
Published on:
26 Jun 2025 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
