23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायल 112 पर लगाया फोन, कहा फंदा तैयार है डेड बॉडी ले जाना

बीना. ग्राम सिरोंजीपुर में एक युवक ने डायल 112 को सूचना देकर फंदा लगाकर जान दे दी, जब तक पुलिस गांव पहुंची, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव का पीएम कराके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8.58 बजे सिरौंजीपुर के अभिषेक उर्फ कल्लू पंथी […]

2 min read
Google source verification
Called 112 and said the noose was ready to take the dead body.

फंदे से उतार कर युवक को अस्पताल में ले जाते हुए

बीना. ग्राम सिरोंजीपुर में एक युवक ने डायल 112 को सूचना देकर फंदा लगाकर जान दे दी, जब तक पुलिस गांव पहुंची, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव का पीएम कराके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8.58 बजे सिरौंजीपुर के अभिषेक उर्फ कल्लू पंथी (32) ने डायल 112 पर फोन लगाया और कहा कि फंदा तैयार है डेड बॉडी ले जाना। इतना कहकर युवक ने मोबाइल तोड़ दिया। युवक ने अपना नाम अभिषेक बताया इसके अलावा और कोई जानकारी पुलिस के लिए नहीं दी। ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक दीपेन्द्र मौर्य व पायलट रोहित यादव लोकेशन के अनुसार रामपुर पहुंचे, लेकिन वहां पर अभिषेक नाम के युवक की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वह तत्काल सिरौंजीपुर पहुंचे, जहां पर युवक की जानकारी ली और युवक के घर पहुंचे। यहां पर पुलिस के आवाज देने पर युवक के पिता घर से बाहर निकले, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब पुलिस ने इसकी जानकारी पिता से ली तो पिता ने कहा कि उनका बेटा कुछ देर पहले कहीं चला गया है। जब पुलिस ने कहा कि घर में तलाश करो तो वह कमरे में नहीं मिला और जैसे ही पुलिस सीढिय़ों से छत की ओर बढ़ी तो युवक फंदे पर लटका मिला। जिसे पुलिस ने फंदे से उतारा और शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया। जहां पर रविवार की सुबह उसका पीएम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवक के पुलिस को फोन लगाने के बाद पुलिस महज 27 मिनट में घटना स्थल तक पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं।

मृतक के हैं दो जुड़वा बच्चे

मृतक के दो जुड़वा बच्चे हैं जिनकी उम्र पांच साल है। परिजनों के अनुसार युवक कुछ परेशान था, जिसे लेकर वह घटना के पहले घर में चिल्ला भी रहा था, लेकिन वह इस प्रकार की कोई घटना को अंजाम दे देगा इसकी किसी को भनक तक नहीं थी।