23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में फैली गंदगी, विरोध में पार्षद ने धरने पर बैठकर किया उपवास

बीना. सिविल अस्पताल स्थित प्रसूति वार्ड के शौचालयों में पसरी गंदगी से महिलाएं परेशान हैं। इसके विरोध में रविवार की सुबह नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक ने अस्पताल परिसर में धरना देकर उपवास किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार और बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल के आश्वासन के बाद दोपहर में धरना खत्म हुआ।पार्षद […]

less than 1 minute read
Google source verification
Councillor staged a protest and fasted in protest against the filth spread in the hospital.

नगर पालिका अध्यक्ष, बीएमओ समझाइश देते हुए

बीना. सिविल अस्पताल स्थित प्रसूति वार्ड के शौचालयों में पसरी गंदगी से महिलाएं परेशान हैं। इसके विरोध में रविवार की सुबह नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक ने अस्पताल परिसर में धरना देकर उपवास किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार और बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल के आश्वासन के बाद दोपहर में धरना खत्म हुआ।
पार्षद ने बताया कि सिविल अस्पताल में जगह-जगह गंदगी फैली है और शौचालय उपयोग करने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद भी सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है और न ही लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है। यदि कर्मचारी कम हैं, तो नियुक्ति की जाए। बीएमओ ने बताया कि प्रसूति वार्ड के शौचालयों के पाइप चोक होने के कारण वह बंद हैं और गंदगी फैली हुई है। इसके लिए नगर पालिका को पत्र भी लिखे थे। यदि चोक लाइन सही हो जाए, तो शौचालयों की नियमित सफाई होती रहेगी। कर्मचारियों की नियुक्ति एजेंसी से होती है। मौके पर पहुंची नपाध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि नपा कर्मचारियों के सहयोग से चोक लाइन सही कराई जाएगी और परिसर में जहां भी गंदगी है उसे साफ कराया जाएगा। रविवार को सैप्टिक टैंक की सफाई भी कराई गई है। धरना की सूचना मिलने पर अध्यक्ष के साथ पार्षद जितेन्द्र बोहरे, नवीन साहू, कैलाश कुशवाहा, उपयंत्री जयदीप शाक्यवार मौके पर पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण भी किया। आश्वासन के बाद पार्षद ने धरना खत्म किया। धरने पर विवेक प्रजापति, हमंत दुबे, अभि विश्वकर्मा, हन्नु राजपूत बैठे थे।

आसपास के लोग फेंक रहे परिसर में कचरा
बीएमओ ने बताया कि अस्पताल का 300 फीट नाला नगर पालिका द्वारा साफ नहीं किया जा रहा है। साथ ही बाउंड्रीवॉल के पास बने मकानों से लोग कचरा परिसर में फेंक रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका को पत्र भी लिखे जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।