
भोपाल रोड से शुरू हुआ चार्टर्ड बसों का संचालन।
निगम प्रशासन का बढ़ा आय का जरिया, पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं, इसलिए परेशान होंगे यात्री
सागर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत भोपाल रोड पर बनाए गए बस स्टैंड से चार्टर्ड बसों का संचालन प्रशासन ने शुरू करा दिया है। पूर्व में चैतन्य अस्पताल के पास से इन बसों का संचालन हो रहा था, जो संजय ड्राइव, धर्मश्री, मोतीनगर क्षेत्र से होकर गुजर रहीं थीं। चार्टर्ड बसें अन्य बसों की तुलना में ज्यादा तेजी से शहर की सड़कों से दौड़ रहीं थीं, जिसके कारण इनका संचालन शहर से बंद करा दिया गया है। शहर से प्रतिदिन दस जोड़ी बस आती-जाती हैं।
चार्टर्ड बस सेवा के शहर से बाहर होने के कारण अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा न होने के कारण उन्हें ऑटो रिक्शा में ज्यादा किराया देना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी मकरोनिया क्षेत्र के लोगों को होगी जिन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। सिटी बस सेवा पिछले डेढ़ साल से रुक-रुककर चल रही है।
चार्टर्ड बसों का संचालन तो प्रशासन ने शहर से बंद करवा दिया, लेकिन शासकीय व प्राइवेट बस स्टैंड से अब भी बसें संचालित हो रहीं हैं। चार्टर्ड बसों की तुलना में इनकी संख्या ज्यादा है। दोनों बस स्टैंड से प्रतिदिन सभी मार्गों पर 500 से ज्यादा बसें आती-जाती हैं, जिनके कारण भी मोतीनगर से धर्मश्री, तिली, गल्र्स डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन, मकरोनिया आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है।
चार्टर्ड बसों को नए बस स्टैंड से संचालित करने के लिए एक कक्ष दिया गया है, जहां से टिकट समेत अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। प्रशासन ने जो जगह चार्टर्ड बस सेवा के लिए दी है, उस जगह का किराया निर्धारित करने के लिए नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी भोपाल व इंदौर से संपर्क कर रहे हैं।
चार्टर्ड बसों को भोपाल बस स्टैंड पर जगह दी गई है। वहीं से उनका संचालन शुरू कराया गया है। इसके लिए उन्हें किराया राशि भी देनी होगी, जो जल्द ही तय हो जाएगी। - राजकुमार खत्री, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल
Published on:
15 Jul 2025 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
