5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम ने तोड़ दीं भ्रष्टाचार की सारी हदें!

बारिश से ठीक पहले झील की सफाई करने के नाम पर भाजपा जनता को ठगा समझ रही है।

2 min read
Google source verification
Congress charged

Congress charged

सागर. नगर निगम ने भ्रष्टाचार की सारी हदें तोड़ दी हैं, बारिश से ठीक पहले झील की सफाई करने के नाम पर भाजपा जनता को ठगा समझ रही है। यह आरोप सोमवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने लगाए। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा और उसके जन प्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा।
पूर्व प्रदेश सचिव अमित रामजी दुबे की अगुवाई में निगम कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अजय परमार ने कहा कि महापौर ने लाखा बंजारा के बलिदान का मजाक उड़ाया है। हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सड़कें खुदी पड़ी हैं, व्यापारी वर्ग परेशान है और सरकार झूठे वादे करने का रिकॉर्ड तोड़ रही है। रामजी दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुशासन में झील के नाम पर करोड़ों की राशि आई जो, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
जितेंद्र रोहण ने कहा कि निगम नालियों तक की तो सफाई कर नहीं पाया झील की क्या करेगा। धरना प्रदर्शन के बाद झील सहित, पीएम आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं आदि में हुईं अनियमितताओं पर ध्यान दिलाते हुए निगमायुक्त अनुराग वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में नरेश जैन, चक्रेश सिंघई, महेश जाटव, जगदीश यादव, सिंटू कटारे, जयकुमार सोनी, पप्पू गुप्ता, सीमा चौधरी, प्रिमला राजपूत, भावना रोहण, सुरेन्द्र चौबे, राम शर्मा, शारदा खटीक, रंजीता राणा, रूपेश यादव, विजय साहू, विनीत तालेवाले, नीरज मुखरया, कैलाश सिंघई, समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

जिला भाजपा की बैठक आज
सागर. चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिाकारियों को बूस्टअप करने के लिए भाजपा तमाम उपाए कर रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी भोपाल व सागर का संभागीय दायित्व संभाले आशुतोष तिवारी को दी गई है। वह संभाग के जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में २२ मई को सागर जिला इकाई की बैठक लेंगे। पार्टी कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा के साथ ही अनेक विषयों पर चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को कैसे जनता तक पहुंचाएं पर टिप्स देंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, मंत्री गोपाल भार्गव व भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि बैठक धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 3:30 बजे से हेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक प्रदीप लारिया, सागर जिला प्रभारी पुष्पेन्द्रनाथ पाठक भी मौजूद रहेंगे।