24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकरोनिया चौराहे पर कांग्रेस कमेटी ने किया संकल्प सत्याग्रह

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध

less than 1 minute read
Google source verification
मकरोनिया चौराहे पर कांग्रेस कमेटी ने किया संकल्प सत्याग्रह

मकरोनिया चौराहे पर कांग्रेस कमेटी ने किया संकल्प सत्याग्रह

सागर. राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया द्वारा चौराहे पर संकल्प सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। लोकसभा से सदस्यता खत्म करने से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही है। उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी के साथ है। सत्याग्रह में मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, आरआर पारासर, अभिषेक गौर, दीपक दुबे, शरद राजा सेन आदि ने संबोधित किया। संचालन अशरफ खान ने किया और आभार युवा राजा ने माना। संकल्प सत्याग्रह में शारदा खटीक, देवेंद्र तोमर, राकेश राय, अरविंद मिश्रा, अमोल सिंह, सुनील ठाकुर, महेन्द्र पटैल, सुधीर तिवारी, गोपाल तिवारी, राकेश यादव, महेश सेन, मनोज पवार व अन्य मौजूद थे।