सागर. खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी थानांतर्गत जुझारपुरा में किशोरी से दुराचार के बाद उसे जलाकर मारने की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। यह प्रकरण वापस नहीं लेने पर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता प्रकरण दर्ज करने पर विरोध जताने मंगलवार को आइजी सतीश सक्सेना के ऑफिस पहुंचे थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत और शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आइजी को बताया कि पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे व उनके सहयोगी कार्यकर्ता रोशन लोधी, राजेश लोधी, पप्पू सैयद, मदन दुबे, गोल्डी आदि पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यदि दर्ज प्रकरण वापस नहीं लिया गया तो खुरई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र गौर, कमलेश बघेल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र सुहाने, नेवी जैन, अमित दुबे रामजी, देवेंद्र फुसकेले, संदीप सबलोक आदि थे।