17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में मेडिकल स्टोर्स की एसडीएम-तहसीलदार रखेंगे निगरानी

रतलाम. अब दवाई विक्रेता मेडिकल संचालकों पर एसडीएम और तहसीलदार निगरानी रखेंगे, क्योंकि जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के कोई भी मेडिकल संचालक दवाइयों का विक्रय नहीं करें। बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाई का विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाही की जाएगी, इसके लिए एसडीएम एवं तहसीलदार सतत निगरानी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Medical Store Operator Ratlam news

बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बिक्री पर होगी कार्रवाही, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

रतलाम. अब दवाई विक्रेता मेडिकल संचालकों पर एसडीएम और तहसीलदार निगरानी रखेंगे, क्योंकि जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के कोई भी मेडिकल संचालक दवाइयों का विक्रय नहीं करें। बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाई का विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाही की जाएगी, इसके लिए एसडीएम एवं तहसीलदार सतत निगरानी रखेंगे।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पचांयत सीईओ वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें। बैठक में कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना बना कर कार्रवाही करने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ को भी दिए निर्देश
कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने के लिए एवं इलाज के लिए आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनवाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए । सभी एसडीएम को राहत के सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। सभी विभाग प्रमुख संकल्प से समाधान अभियान के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें।