15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सराफा बाजार में सोने और हीरो से होगा मां का श्रृंगार, सिंधी कॉलोनी में सजेगा माता का दरबार

शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 3 अक्टूबर से हो रही है। माता की स्थापना गुरुवार को विधि-विधान से की जाएगी। शहर में 150 से अधिक पंडाल में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Oct 02, 2024

सराफा बाजार में बन रहा केरल का मंदिर 

सराफा बाजार में बन रहा केरल का मंदिर 

शहर में 150 से अधिक पंडालों में कल होगी प्रतिमा की स्थापना, तैयारियों में जुटे समिति के लोग

सागर. शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 3 अक्टूबर से हो रही है। माता की स्थापना गुरुवार को विधि-विधान से की जाएगी। शहर में 150 से अधिक पंडाल में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। सराफा बाजार में जगत जननी दुर्गा उत्सव समिति केरल के मंदिरों की तर्ज पर दुर्गा पंडाल बनाया रही है। यहां 81 वें वर्ष यहां माता की स्थापना धूमधाम से होगी। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि सराफा वाली काली माता का श्रृंगार सोने और हीरो के आभूषण से किया आएगा। मां दुल्हन के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देगी। प्रतिदिन 8 बजे महाआरती होगी। राधे-राधे मंडल के द्वारा भजन होंगे। पंचमी, अष्टमी और दशहरा पर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सागर की कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
यह झांकी सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सजेगी
सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल धर्मशाला में सिंधु युवा संस्थान व सिंधी समाज तीन दिवसीय झांकी सजा रहा है। राजेश मनवानी ने बताया की जिसमें माता का साचा दरबार, साईबाबा, भोलेनाथ जी झांकी सजाई जा रही। संस्था अध्यक्ष अशोक जसवानी ने बताया की इन झांकियों के अलावा पानी का झरना, पागलों की दुनिया, हंसी का खजाना से भी रूबरू होंगे। सचिव हरीश नागवानी ने बताया की इन झांकियों को सजाने में सैकड़ों बांस, घास रस्सी, टोकरे आदि का उपयोग होगा। तैयारियां चल रही है। मां के दरबार में जाने के लिए श्रद्धालु पहले वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के दर्शन कर ठंडे पानी की नहर झरना जाना होगा। मां के दरबार और भूतों का साम्राज्य की झांकियों के दर्शन करके हंसी का खजाना में पहुंचेंगे। साथ ही साईबाबा, भोलेनाथ की झांकी के दर्शन भी श्रद्धालु करेंगे।
भगवान राम का रंगोली बनाकर स्वागत करेंगी मां
मां सदर सेठानी मुहाल नंबर 4 सदर बाजार सागर में विगत 48 वर्षों से माता का दरबार सजाया जा रहा है। इस वर्ष की झांकी में मां के दरबार में प्रभु राम दर्शन करने आते हैं, जिस कारण से मां उनका रंगोली बनाकर स्वागत करती हैं। गणेशजी भगवान रामजी को लाते हुए दिखाई देंगे, साथ में भगवान शिव भी रहेंगे। यह झांकी राकेश ठाकुर, राहुल, रीतेश वर्मा, हेमंत राठौर व गोलू पाठक बना रहे हैं।
35 फीट ऊंचे मंदिर में विराजमान होंगी माता
सदर के मुहाल नं 13 में महाकाली महोत्सव समिति यहां 35 फीट ऊंचे मंदिर की झांकी बनवा रही है। मंदिर में प्रवेश करने के बाद माता के दर्शन होंगे। अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर, राकेश राठौर ने बताया कि मंच सज्जा मानक राठौर कर रहे हैं। यह स्थापना का 78 वां वर्ष है।