24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृंदावन धाम के संत इंद्रेश उपाध्याय की होगी कथा, 29 को रामबाग मंदिर से निकलेगी कलशयात्रा

30 जनवरी से 5 फरवरी तक भागवत कथा का पाठ किया जाएगा। विधायक शैलेंद्र जैन एवं उनकी पत्नी अनुश्री जैन कथा का आयोजन करा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jan 12, 2025

sagar

sagar

वृंदावन धाम के राष्ट्रीय संत कथा व्यास पंडित इंद्रेश उपाध्याय के श्रीमुख से 30 जनवरी से 5 फरवरी तक भागवत कथा का पाठ किया जाएगा। विधायक शैलेंद्र जैन एवं उनकी पत्नी अनुश्री जैन कथा का आयोजन करा रहे हैं। कथा का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। 29 जनवरी को कलश यात्रा देव रामबाग मंदिर बड़ा बाजार से बालाजी मंदिर तक निकलेगी। कथा में बड़ी संख्या में संतजन देश भर से पधारेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, डॉ. वीरेंद्र पाठक, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, दिनेश भाई मेहता, श्याम नेमा, प्रमोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, विनय मिश्रा, रीतेश मिश्रा, अमित बैसाखिया, रामेश्वर नेमा, प्रासुख जैन, श्रीकांत जैन, अंशुल परिहार, पराग बजाज,विशाल खटीक, मधु गुप्ता, टिंकू राय, राजुल तिवारी एवं प्रकाश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।