काजू-बादाम खाने के फायदे
विभिन्न रिसर्च के अनुसार काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना गया है। इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको आराम मिल सकता है। काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से बाल, त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं। रिसर्च के अनुसार काजू कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। काजू आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं। इसी तरह बादाम के सेवन से बेहतर याददाश्त, वजन घटाने, सेहतमंद दिल, डायबिटीज में आराम, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होने जैसे कई फायदे हैं। नियमित तौर पर बादाम के सेवन से खून में ग्लूकोज का स्तर कंट्रोल रहता है। इससे डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं ने गर्भावस्था के दौरान भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना है।