वर्ष 2023 और 2021 में हुई थी ज्यादा बारिश
सागर. नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है, लेकिन इस बार नौतपा के दौरान तेज गर्मी पडऩे के आसार कम हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार नौतपा आधा तपेगा और आधा भीगेगा। इन 9 दिनों में प्री-मानसून गतिविधि बढऩे का ट्रेंड भी है। मध्य प्रदेश के नजदीकी राज्य राजस्थान में बना चक्रवातीय परिसंचरण नौतपा के दौरान बारिश और ठंडक लाएगा। पिछले वर्षो में भी शहर में बारिश का ट्रेंड देखने को मिला है। वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इस साल नौतपा के दौरान सबसे ज्यादा 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि 2021 में पूरे माह के दौरान 80.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 31 मई को सबसे ज्यादा 16.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
बादलों की आवाजाही, रात दिन का पारा लुढक़ा
आसमान पर बादलों की आवाजाही रहने के कारण रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज हुआ।
सूर्य देव करते हैं रोहणी नक्षत्र में प्रवेश
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा का मतलब नौ दिनों तक भयंकर गर्मी से होती है। नौतपा की शुरुआत तब होती है जब पृथ्वी पर प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कुल 15 दिनों की यात्रा पर रहते हैं। इन 15 दिनों के शुरुआत नौ दिनों तक अधिक गर्मी पड़ती है। सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे पडऩे से गर्मी अधिक बढ़ती है।
पिछले वर्षों में मई में हुई बारिश
वर्ष बारिश
2015 4.4
2016 44.8
2017 16.7
2018 1.5
2019 7.9
2020 3.8
2021 80.2
2022 22.4
2023 86.0
2024 15.2
(नोट- बारिश के आंकड़े मिमी में है)