
इंजीनियरिंग कॉलेज में पुताई के दौरान दीवार एक का हिस्सा गिरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कराया इलाज
सागर. इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में गुरुवार को साइंस ब्लॉक में पुताई का काम चल रहा था। पुताई के दौरान दोपहर के समय दीवार का एक हिस्सा अचानक गिरने से मजदूर नीचे गिर कर घायल हो गया। करीब 15 मिनट तक मजदूर जमीन पर पड़ा रहा, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा। उसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य और छात्रों मजदूर को अस्पताल लेकर गए और इलाज कराया। अभाविप के अनिकेत कुर्मी ने बताया कि घायल मजदूर का इलाज विद्यार्थियों ने कराया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ।
इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो गई है। इस बिल्डिंग कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुरानी बिल्डिंग में ही कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अभी कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुताई का कार्य कराया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पीडब्लूडी पुताई कार्य करा रहा है। पीडब्लूडी ने ही ठेका दिया है।
जिस दौरान यह हादया हुई उस समय प्राचार्य की वीडियो कॉफ्रेंस चल रही थी। मजदूर के साथ सुरक्षा कंपनी के इंचार्ज को भेजा था। पुताई का काम आउटसोर्स हो रहा है। हमारे कॉलेज के कर्मचारी मजदूर को देखने गए थे।
प्रो. आरएस रावत, एचओडी आइटी विभाग
Published on:
20 Dec 2024 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
