
sagar
एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को फीस जमा करने के लिए छात्राएं घंटों तक परेशान हुईं। तपती धूप में सुबह 11 बजे से शाम तक छात्राएं कतार में खड़ी रहीं, लेकिन फीस जमा करने के लिए लिंक ओपन नहीं की गई। बीए सेकंड ईयर की छात्राओं की परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्राओं को फीस जमा करनी है। फीस जमा एमपी ऑनलाइन सेंटर से होगी, लेकिन इससे पहले कॉलेज प्रबंधन को लिंक ओपन करनी होगी। लिंक ओपन न होने की वजह से छात्राएं कतार में खड़ी रहीं हैं। छात्राओं ने बताया कि लिंक ओपन करने से पहले कॉलेज प्रबंधन एडमिशन के समय की पर्ची मांग रहा है। एडमिशन 500 रुपए से होता है। एक साल पहले की पर्ची अब गुम हो गई है। फीस जमा नहीं हुई, तो हम परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
परीक्षा फीस जमा होने के पहले दो किश्तों में कॉलेज की फीस जमा करने वाली छात्राओं से प्रवेश शुल्क की जानकारी मांगी जा रही है। छात्राओं का रोल नंबर सर्च करके जानकारी नहीं जुटाई जा रही है। सैकड़ों छात्राओं के पास प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद कोई स्लिप नहीं है। प्रवेश शुल्क की जानकारी न देने पर कॉलेज प्रबंधन लिंक नहीं खोल रहा है।
सभी रेगुलर छात्राओं की फीस जमा हो गई है। जिन छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई थी या जो छात्राएं रेगुलर नहीं हैं, उनकी फीस जमा की जा रही है। छात्राओं से प्रवेश शुक्ल की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक ओपन की जाएगी। - डॉ. आनंद तिवारी, प्राचार्य, गर्ल्स डिग्री कॉलेज
Published on:
02 Mar 2025 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
