25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपीआरडीसी को डीपीआर तैयार होने का इंतजार, टोल देकर गड्ढों में से निकल रहे वाहन चालक

बीना-मालथौन रोड की नहीं हो रही मरम्मत, डीपीआर तैयार होने के बाद फोरलेन का कार्य होगा शुरू, शहर को मिलेगा बाईपास रोड, होगा शहर का विस्तार

2 min read
Google source verification
MPRDC awaits DPR, drivers pay toll and navigate potholes

इस स्थिति में पहुंच गई है सड़क। फोटो-पत्रिका

बीना. बीना-मालथौन स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स देने के बाद भी वाहन चालकों को गड्ढों में से गुुजरना पड़ रहा है। यह रोड फोरलेन के लिए प्रस्तावित है और एमपीआरडीसी को इस रोड की डीपीआर तैयार होने का इंतजार है, तब नया निर्माण हो पाएगा।
बीना-मालथौन रोड सर्वोदय चौराहा से शुरू होता है। सर्वोदय चौराहा से आंबेडकर तिराहा तक रोड पूरी तरह खबर हो गई है, जबकि यह शहर का हिस्सा है। इसके अलावा मालथौन तक पूरे रोड में गड्ढे हो गए हैं और वाहनों में टूटफूट हो रही है। टोल टैक्स देने के बाद भी वाहन चालकों को अच्छी रोड नहीं मिल पा रही है। इस रोड की मरम्मत का कार्य करने वाली कंपनी कभी-कभार रस्म आदायगी करती है, जिससे कुछ दिन बाद ही गड्ढे बन जाते हैं। इस रोड को नए तरीके से बनाने की जरूरत है।

महिला स्व-सहायता समूह कर रही टोल का संचालन
बसाहरी के पास लगे टोल का संचालन महिला स्व-सहायता समूह कर रहा है। पहली बार यह टोल समूह को दिया गया है और टोल संचालक को रोड मरम्मत की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसका टेंडर एमपीआरडीसी ने अलग कंपनी को दिया है।

फोरलेन होना है रोड
मेहलुआ चौराहा से मालथौन तक यह रोड फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य भी अभी समय लग सकता है और इसके पहले रोड की मरम्मत कराने की जरूरत है। यह फोरलेन शहर के बाहर से निकाला जाना है, जिससे बाईपास रोड मिल सके। फोरलेन कहां—कहां से गुजरेगा डीपीआर बनने के बाद तय होगा। साथ ही बाईपास रोड बनने से शहर का विकास भी होगा। साथ ही प्रॉपर्टी के दाम भी बढ़ जाएंगे।

कंपनी को दिया है नोटिस
टोल संचालक को रोड की मरम्मत नहीं करानी है। इसके लिए एक कंपनी को तीन साल तक का कार्य दिया गया था। कंपनी के कार्य न करने पर नोटिस जारी किया गया है। यदि फिर भी कंपनी कार्य नहीं करती है, तो टेंडर निरस्त कर दूसरी कंपनी से कार्य कराया जाएगा। फोरलेन रोड के लिए डीपीआर तैयार हो रही है।
स्वदीप कंग, एजीएम, एमपीआरडीसी