25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत: जंक्शन से कई दिशाओं के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन और विस्तार

मुंबई, पुणे, हावड़ा, गोरखपुर, दानापुर और जयनगर के लिए सीधी कनेक्टिविटी, समर सीजन में छुट्टी मनाने के लिए जाने वालों को होगी आसानी, वेटिंग टिकट से मिलेगी निजात

2 min read
Google source verification
Big relief to passengers in summer: Operation and extension of special trains from the junction to several directions

फाइल फोटो

बीना. यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार करने व कुछ वन-वे एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इन सभी प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज जंक्शन पर भी दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर जंक्शन दैनिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। 01079 सीएसएमटी से 15 मई से 15 जुलाई तक व 01080 गोरखपुर से 17 मई से 17 जुलाई तक कुल 62-62 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन बीना जंक्शन पर गोरखपुर की ओर जाते समय शाम 6.15 बजे व वापसी में सुबह 6.10 बजे रुकेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

  • इसी प्रकार 01415/01416 पुणे जंक्शन-गोरखपुर-हडपसर दैनिक स्पेशल ट्रेन का भी 62 ट्रिप के लिए विस्तार किया गया है। 01415 पुणे से 15 मई से 15 जुलाई तक व 01416 गोरखपुर से 16 मई से 16 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन बीना जंक्शन पर पुणे से गोरखपुर जाते समय रात 1.25 बजे आएगी। वापसी में सुबह 8 बजे रुकेगी। यह ट्रेन दौंड, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
  • इसके अलावा 25 अप्रेल को 01102 हावड़ा जंक्शन से सीएसएमटी के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बर्धमान, आसनसोल, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक होते हुए मुंबई पहुंचेगी। हालांकि इस गाड़ी का बीना जंक्शन पर ठहराव नहीं रहेगा।
  • 09003/09004 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन 26 और 27 अप्रेल को एक-एक ट्रिप लगाएगी। 09003 बीना जंक्शन पर शाम 4.27 बजे रुकेगी व 09004 बीना जंक्शन पर रात 01.59 बजे रुकेगी। वही, 09007/09008 उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26-27 अप्रेल को संचालित होगी, जिसका बीना पर ठहराव शाम 5.27 बजे व वापसी में सुबह 10.47 बजे रहेगा। वहीं, 09021/09022 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी 26-27 अप्रेल को चलेगी, जो बीना जंक्शन पर सुबह 6.27 बजे व वापसी में रात 11.47 बजे तक रुकेगी। यह ट्रेन बीना के अलावा मुंबई, पुणे, गोरखपुर, हावड़ा, दानापुर और जयनगर के लिए सीधी और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी। गर्मी के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा।