24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलीशान मकान के साथ अकूत दौलत का मालिक निकला सागर का खाद्य अधिकारी

कई प्लाट भी मिले, घर पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो EOW के छापे के बाद सामने आई सच्चाई

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Jul 07, 2023

eow_sagar.png

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो EOW के छापे के बाद सामने आई सच्चाई

सागर. महज 12 साल में खाद्य विभाग का एक अधिकारी अकूत दौलत का मालिक बन गया। उसके पास एक आलीशान मकान के साथ कई प्लाट भी हैं। इतना ही नहीं, शुगर मिल में भी उसने पैसा लगाया है। सागर के खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के घर पर छापों के बाद ये सच्चाई सामने आई।

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानि EOW ने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के घर पर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुबह से ये कार्रवाई की जा रही है। उनके स्टार पार्क निवास पर EOW की टीम पहुंची। अंबरीश दुबे के जबलपुर के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है। जबलपुर में करीब एक करोड़ का आलीशान मकान जबकि नरसिंहपुर में भी दो प्लॉट होने की जानकारी मिली है। 65 लाख का एक अन्य प्लॉट और एक बैंक लॉकर भी मिला है। शुगर मिल में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी मिलने की सूचना है।

प्रारंभिक जांच में EOW को अधिकारी के पास अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अमरीश दुबे 2008 में सरकारी सेवा में आए थे लेकिन उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सन 2011 में मिली थी। वे फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं और इससे पहले वे जबलपुर में भी पदस्थ रहे। जांच के बाद उनके नरसिंहपुर के बैंक लॉकर खोले जाने की बात कही जा रही है।