
सागर. पूर्व गृहमंत्री सह खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर सागर में एयरपोर्ट निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। सिंह ने पत्र में सागर जिले के भौगोलिक, आर्थिक व सैन्य महत्व का विवरण देकर एयरपोर्ट की अपरिहार्यता को रेखांकित किया है। जिले के बीना में अनेक वर्षो से रिफाइनरी स्थापित है, जहां दो वर्षो पूर्व करीब 50 हजार करोड़ की राशि के पेट्रो-केमिकल उत्पादों से संबंधित उद्योगों की स्थापना की आधारशिला रखी गई है। सागर में महार रेजिमेंट का बड़ा मुख्यालय है, जिस कारण एयरपोर्ट की सुविधा सागर को प्राप्त होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने लिखा है कि सागर को एयरपोर्ट की सुविधा मिलने से पूरे देश का वायु सेवा हब भी बनने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंवेस्टर्स समिट में अनेक उद्योगों के एमओयू साइन किए हैंं, जिसमें एयरपोर्ट के लिए केन्द्रीय विमानन विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। सागर संभाग तेजी से औद्योगीकरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए सागर में एयरपोर्ट की दरकार बढ़ जाती है।
Updated on:
15 May 2025, 5:45 PM IST
Published on:
15 May 2025, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.