24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन शॉप में लूट करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद से फरार था

मोतीनगर थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को ऑनलाइन शॉप पर हुई 10 हजार रुपए की लूट के मामले में फरार आरोपी प्रशांत पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोतीनगर पुलिस ने एक-एक कर वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 24, 2026

मोतीनगर थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को ऑनलाइन शॉप पर हुई 10 हजार रुपए की लूट के मामले में फरार आरोपी प्रशांत पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोतीनगर पुलिस ने एक-एक कर वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले उसके तीन सहयोगी पहले से ही सलाखों के पीछे हैं।
विवेकानंद वार्ड निवासी फरियादी ने शिकायत में बताया था कि 5 दिसंबर दोपहर 12.30 बजे मीरा हॉस्पिटल के पास उनकी दुकान पर चार युवक आए। चाकू दिखाकर धमकाते हुए काउंटर से दस हजार रुपए लूटकर भाग गए थे। शिकायत के बाद टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया। फरार प्रशांत पटेल निवासी बरखेड़ा खुर्द कैंट को सोमवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया।