scriptछेड़छाड़ से परेशान लड़के की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की, असलियत जानकर पुलिस ने थाने में ही करा दी दोनो की शादी | girl repoted police to complaint boy but police got married | Patrika News

छेड़छाड़ से परेशान लड़के की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की, असलियत जानकर पुलिस ने थाने में ही करा दी दोनो की शादी

locationसागरPublished: May 07, 2020 06:41:12 pm

Submitted by:

Faiz

पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कि, बल्कि लड़की और लड़के दोनो के परिजन की रजामंदी के बाद थाने में ही दोनो की शादी करा दी।

news

छेड़छाड़ से परेशान लड़के की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की, असलियत जानकर पुलिस ने थाने में ही करा दी दोनो की शादी

सागर/ मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाने में लॉकडाउन के बीच एक अजीब मामला सामने आया। यहां लड़के द्वारा छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की अपने परिजन के साथ लड़के की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। मामला सुनने के बाद पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कि, बल्कि लड़की और लड़के दोनो के परिजन की रजामंदी के बाद थाने में ही दोनो की शादी करा दी।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 3138, अब तक 185 ने गवाई जान

 

ये था मामला

news

दरअसल, हुआ ये बंडा निवासी प्रियंका अपने परिजन के साथ इलाके के ही एक लड़के सिद्धार्थ की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। यहां एसआई बबीता चौधरी ने लड़की से उसके मन की बात जानी। बातचीत के दौरान एसआई चौधरी को समझ आया कि, लड़का और लड़की कहीं न कहीं एक दूसरे को पसंद करते हैं। समझ में आया कि मामला अफेयर का है, लेकिन परिवार की नाराज़गी के आगे दोनो कुछ फैसला नहीं ले पा रहे हैं। इस पर चौधरी ने दोनो परिवारों से बातचीत करके उन्हें समझाइश दी।

लड़की की मां ने रजामंदी देते हुए कहा- यदि लड़का पक्ष शादी के लिये मान जाए तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। शादी के लिए लड़का पक्ष भी मंजूर हो गया। थाने परिसर में ही मंदिर में लड़का-लड़की के परिजन के बीच दोनों की शादी विधि-विधान से कराई गई।

 

news

दोनो परिवारों की रजामंदी के बाद लड़के और लड़की की शादी थाने में ही कराने का निर्णय लिया गया। एसआई चौधरी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन है। लड़का लड़की की शादी कराने के लिए दोनो परिवारों की सहमति तो बन गई थी, लेकिन सवाल था कि, शादी के साथ ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कितना करेंगे। ऐसे में दोनो की शादी थाने में कराने का ही निर्णय लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो