27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

central university में टीचर-स्टूडेंट बना सकेंगे अपनी फिटनेस

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने दी प्रपोजल को मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Aakash Tiwari

•

Updated: 11 Nov 2017, 2:37 AM IST

dhsgsu

dhsgsu

सागर. मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी और बाद में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनी डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि में शिक्षक और छात्र न सिर्फ हेल्दी रहेंगे, बल्कि फिटनेस भी बना सकेंगे। दरअसल, यहां शिक्षकों और छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जल्द ही हेल्थ पार्क बनाने का काम शुरू होने वाला है। पार्क में इनडोर जिम की भी व्यवस्था होगी। इस प्रपोजल को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने मंजूरी दे दी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

central university की ग्रेडिंग सुधारने के बताने थे उपाय, गिनाने लगे अपनी समस्याएं

यह प्रपोजल हेल्थ सेंटर के स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अभिषेक जैन द्वारा तैयार किया गया था, जहां कुलपति से अनुमोदन होने के बाद इसे मंजूरी के लिए यूजीसी को भेजा था। करीब एक साल से इसकी प्रक्रिया चल रही थी।

AFFILIATION के फेर में 27 कॉलेजों को नैक की ‘नो’

6000 वर्गफीट होगा पार्क का रकबा
12 आधुनिक मशीनें होंगी जिम में
01 योग शिक्षक की होगी नियुक्ति
01 ट्रेनर की भी होगी तैनाती
02 माली पार्क के लिए
03 सुरक्षा गार्ड रहेंगे तैनात

हर स्टूडेंट के काम की खबर, अब विद्या के लिए वेबसाइट पर ‘बरसेगी’ लक्ष्मी

यह पार्क स्टाफ क्वार्टर के पास बनाया जाना है। गल्र्स हॉस्टल के आगे करीब ६ हजार वर्गफीट जगह पर बनाया जाना है। पार्क में पेड़ पौधे तो होंगे ही साथ ही एक इनडोर जिम भी बनाई जाएगी। इस जिम में १२ हेल्थ मशीनें होंगी। एक्यूपंचर, ट्रेड मिल जैसी मशीनें होंगी। मधुमेह, हार्ट के मरीज शिक्षिकों को संख्या बढ़ रही है। इनकी बीमारी व्यायाम के जरिए कंट्रोल की जाएगी। विवि प्रशासन ट्रेनर की भी नियुक्ति करेगा। इस पार्क में योग शिक्षक भी नियुक्त किया जाना है। योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विवि प्रशासन इसकी स्थाई शुरुआत इस पार्क से करने जा रहा है। हेल्थ सेंटर ने इस प्रपोजल में इसकी भी मांग की थी।

हेल्थ पार्क को अनुमति यूजीसी ने दे दी है। इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। दो अन्य पार्क और बनाए जाना है, जो छात्रों के ज्ञान से संबंधित होंगे। इसके लिए प्रपोजल बनाया जा रहा है।
प्रो. आरपी तिवारी, कुलपति