27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रुक जाना नहीं’ और ओपन स्कूल की परीक्षाएं आठ दिसंबर से

परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Reshu Jain

•

Updated: 28 Oct 2017, 10:29 PM IST

Mp Board Result 2019

Mp Board Result 2019

सागर. मप्र ओपन स्कूल ने पारंपरिक और रुक जाना नहीं योजना के दूसरे चरण की परीक्षा का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। दसवीं और बारहवीं की पारंपरिक परीक्षा और रुक जाना नहीं योजना की दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होगी। विद्यार्थी सुबह 8 से 11 बजे तक सुबह की पारी में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र पर ही होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यदि किसी स्टूडेंट के परीक्षा फॉर्म में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और अन्य जानकारी में गलतियां हैं तो उसे दुरस्त करवाने की व्यवस्था परीक्षा के पहले सुधरवा सकेंगे। ऐसे में जरूरी है कि इसके प्रति अलर्ट रहें, ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा
इस योजना की परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होकर १९ दिसंबर तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल इस प्रकार है।
8 दिसंबर: 10वीं सामाजिक विज्ञान, 12वीं विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू,
9 दिसंबर: 10वीं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, 12वीं इतिहास, फिजिक्स, व्यवसायिक अध्ययन, एग्रीकल्चर, गृह प्रबंधन पोषण
11 दिसंबर: 10वीं विज्ञान- भूगोल, रसायन, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, शरीर रचना या विज्ञान एवं स्वास्थ्य
12 दिसंबर: 10वीं अंग्रेजी, 12वीं बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
13 दिसंबर: 10वीं गणित, 12वीं समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होमसाइंस
14 दिसंबर: 10वीं उर्दू, संस्कृत, मराठी, पंजाब- उच्च गणित
15 दिसंबर: हिंदी- इंफरमेटिक्स प्रेक्टिस, इंडियन म्यूजिक
16 दिसंबर: 12वीं बायलॉजी, अर्थशास्त्र
18 दिसंबर: 12वीं राजनीति शास्त्र, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, व्यावसायिक अर्थशास्त्र।
19 दिसंबर: 12वीं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू

मप्र राज्य ओपन स्कूल
इसकी परीक्षाएं 23 दिसंबर तक संचालित होंगी। आखिरी पेपर १२वीं का होगा।
तारीख - 10वीं/12वीं
8 दिसंबर- अंग्रेजी/केमेस्ट्री
9 दिसंबर- संस्कृत/हिंदी
11 दिसंबर- गणित/फिजिक्स
12 दिसंबर- हिंदी/अंग्रेजी
13 दिसंबर- -/बायो
14 दिसंबर- विज्ञान/टेलरिंग
16 दिसंबर- अर्थशास्त्र/गणित
18 दिसंबर- सामाजिक विज्ञान/व्यावसायिक अध्ययन
19 दिसंबर- उर्दू/राजनीतिक विज्ञान
20 दिसंबर- मराठी/इतिहास
21 दिसंबर- -/अर्थशास्त्र
22 दिसंबर- -/होमसाइंस
23 दिसंबर- -/भूगोल