24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईमानदार ऑटो चालक ने लौटाए यात्री के 7200 रुपए, मोबाइल और कागज

ऑटो चालक जयराम रजक परिवार का भरण पोषण के लिए किराए का ऑटो चलाता है। एक दिन पहले यात्री अरुण परासर कटरा से बस स्टैंड तक उसके ऑटो में बैठा था। जल्दबाजी में उनके पैसे, मोबाइल और जरूरी कागज ऑटो में ही रह गए थे।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 12, 2025

शहर के एक ऑटो चालक जयराम रजक ने ईमानदारी दिखाकर यात्री अरुण परासर के 7200 रुपए, मोबाइल और कागज लौटा दिए।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक जयराम रजक परिवार का भरण पोषण के लिए किराए का ऑटो चलाता है। एक दिन पहले यात्री अरुण परासर कटरा से बस स्टैंड तक उसके ऑटो में बैठा था। जल्दबाजी में उनके पैसे, मोबाइल और जरूरी कागज ऑटो में ही रह गए थे। जब जयराम रजक ने अपने ऑटो में यात्री का सामान देखा तो वह सवारी को ढूंढने लगा लेकिन 3 घंटे तक तलाशी करने पर भी जब सवारी नहीं मिली तो उसने यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी को मोबाइल लगाकर बताया। ऑटो चालक पप्पू तिवारी के साथ गोपालगंज थाने पहुंचा। फिर पता चला कि जिसका मोबाइल, पैसे एवं कागजात हैं वो सदर के 17 मुहाल में रहते हैं। तो ऑटो यूनियन अध्यक्ष ने अपने यूनियन के पदाधिकारियों को उनके घर भेजकर जानकारी दी कि ऑटो चालक जयराम रजक के पास उनके पैसे और सामग्री है। जो आपको आपका सामान वापिस करना चाहते हैं। गोपालगंज पुलिस थाने में पुलिस की मौजूदगी में अरुण पाराशर का सामान वापिस कर आटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।