24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनाएं ये आसान उपाय, दो दिन में गाल हो जाएंगे गोलमटोल

अपनाएं ये आसान उपाय, दो दिन में गाल हो जाएंगे गोलमटोल

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Apr 30, 2018

chubby cheeks

सागर. एक खूबसूरत चेहरे का आकर्षण उसके सुंदर गालों से होता है। यदि आपके गाल पिचके हों तो ये आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इससे आपके जबड़े की हड्डी त्वचा पर उभरी हुई दिखाई देती है और इंसान बहुत ही दुबला-पतला दिखता है। जबकि गोलमटोल और फुले हुए गाल किसी के भी चेहरे पर चार चांद लगा देते हैं। सही मायने में पिचका हुआ गाल किसी को भी नही पसंद आता है, और खुद को भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा होने पर आपका आत्मविश्वास भी घट जाता है। हो भी क्यों न इससे चेहरे की रौनक जो बिगड़ जाती है! मगर सवाल यह है कि गाल को कैसे गोलमटोल और आकर्षक बनाया जाए। तो आइए हम आपको बताते हैं गालों को किस तरह से सुंदर और गोल-मटोल बनाया जा सकता है। सागर में इन दिनों ब्यूटी पॉर्लर पर गालों को गोटमटोल कराने के लिए लड़कियां टिप्स करती हुईं नजर आ रही हैं। कुछ ब्यूटी पॉर्लर पर गल्र्स को इसके लिए देशी नुस्खे बताए जा रहे हैं।

पिचके गालों की ये है वजह

उम्र से पहले गालों का पिचक जाने का सबसे बड़ा कारण है पोषण की कमी। जब शरीर को पर्याप्त पोषण नही मिल पाता है तो इससे हमारे शरीर और चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। इससे चेहरे की रंगत तो खराब होती ही है साथ ही गाल अंदर की ओर धंस जाता है। ऐसा तब होता है जब हम सही समय पर खाना नहीं खाते हैं और खाने में पौष्टिक आहार जैसे फल, हरी सब्जियां, दूध आदि चीजें नही होने पर शरीर कमजोर होने लगती है। तमाम शोध में पानी न पीना गाल पिचकने की वजह माना गया है। क्योंकि शरीर को पानी की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है। इसके बिना स्वस्थ्य शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। पानी पीने से शरीर की गंदगी साफ हो जाती है और रक्त भी शुद्ध होता है। इसके अलावा धूम्रपान भी पिचके गालों का कारक हो सकता है। इसलिए इन बुरी आदतों से बचें और पौष्टिक भोजन करें। पानी भरपूर मात्रा में पीएं। नींद पूरी लें।

गालों को गोल बनाने के लिए योग जरूरी

सबसे पहले किसी कुर्सी या टेबल के सहारे अपनी पीठ बिल्कुल सीधा करके बैठ जाएं। अब जितना आप बात करते समय मुंह खोलते हैं उतना मुंह को खोलें। अब अपने दोनों हाथो से मुंह के दोनों किनारों को इस तरह से खीचें जिससे आपकी ठुड्डी थोड़ी सी आगे बढ़े। करीब 30 सेकंड ऐसा करने के बाद समय पहले वाली स्थिति में वापस आ जाये। कुछ दिनों तक इस योग को करने से गाल फूलने लगेंगे।

गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं
गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं और एक मिनट तक मुंह को गुब्बारे की तरह ही फुलाकर रखें। इस विधि को प्रतिदिन करीब तीन बार करें। कुछ ही महीनों में गालों का पिचकना खत्म हो जाएगा और गाल गोल-मटोल होने लगेंगे।

दोनों गालों पर चिकोटी काट
गालों को बाहर की तरफ करने के लिए अपने हाथो से अपने दोनों गालों पर चिकोटी काटें। दो मिनट तक गालों पर चिकोटी काटते रहें। इसका कुछ समय तक उपयोग करने से गाल का पिचकना कम होने लगेगा।

आकर्षक गालों के लिए घरेलू नुस्खे

मेथी-

चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए मेथी का दाना बहुत अच्छी भूमिका अदा करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटमिन होते हैं। जो त्वचा की झुर्रियां और लटकती त्वचा से निजात दिलाते हैं। इसे रात में भिगोकर रख दें और पेस्ट बनाकर गालों पर लगा लें। सूखने के बाद धुल दें।

ग्लिसरीन-

पिचके गाल की समस्या को दूर करने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को आपस में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण से रोजाना अपने गालो की मसाज करें।

जैतून का तेल-

जैतून का तेल त्वचा के लिये अत्यंत लाभकारी है। आज खाने के लिये भी जैतून तेल का प्रयोग किया जाने लगा है। इसकी मालिश गालों को प्राकृतिक रूप से गोलमटोल बनाता है। प्रतिदिन एक चम्मच जैतून तेल का प्रयोग करें।

सरसो का तेल-

गालों को आकर्षित बनाने के लिए आप रोजाना किसी अच्छे तेल जैसे बादाम व सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं। इन तेलों की मदद से कम से कम पांच मिनट तक गालों की मालिश करें।

सेब-

सेब के पेस्ट को रोज सुबह आप अपने गालों व चेहरे पर लगा सकते हैं। 20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें।