14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: पुलिस के संरक्षण में बिक रही अवैध शराब, एसडीओपी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब, जुआ, सट्टा की शिकायतें लगातार आ रही हैं और विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है, अब लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
एसडीओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए

एसडीओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए

बीना. शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है। साथ ही जुआ, सट्टा भी खिलाया जा रहा है, इसकी शिकायत लोगों ने बुधवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह के नेतृत्व में एसडीएम और एसडीओपी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपकर की है। जल्द कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम महादेवखेड़ी के महिला, पुरुष दोपहर में शिकायत करने पहुंचे एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम में कई वर्षों से अवैध शराब बिक रही है। गांव के चौकीदार सहित एक अन्य व्यक्ति पर शराब, गांजा बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही इनकी शिकायत करने पर पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी जाती है। छोटे-छोटे बच्चों को भी शराब पिलाई जा रही है। आदिवासी समाज के लोगों की गृहस्थी का सामान गिरवी रखकर शराब दे रहे हैं, जिससे महिलाएं परेशान हैं। साथ ही चौकीदार द्वारा धमकाया जाता है। जुग्गोबाई आदिवासी ने बताया कि शराब के कारण उसकी गृहस्थी का सामान नहीं बचा है, परिवार के कुछ लोगों ने शराब पीने के लिए घर का सामान भी गिरवी रख दिया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मिलन, माखन, भगोनी, बंटी, पप्पू, तेज नारायण आदि शामिल हैं।
प्रभारी एसडीओपी से की बात
इस संंबंध में पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रभारी एसडीओपी खुरई से फोन पर बात की है। उन्होंने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब सहित जुआ, सट्टा जोरो पर चल रहा है और यदि इसपर कार्रवाई नहीं हुई, तो अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

एसडीओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए IMAGE CREDIT: patrika

झूठी शिकायत पर बच्चों से की पुलिस ने पूछताछ
ग्रामीण राकेश आदिवासी ने बताया कि चौकीदार ने घर में चोरी होने की शिकायत पुलिस में की थी, जिसमें उसके आठ व नौ वर्षीय दो बच्चों के नाम बताए थे। शिकायत पर सिरचौंपी पुलिस ने दोनों बच्चों को पुलिस चौकी पूछताछ के लिए बुलाया था, जिससे वह डरे हुए हैं। राकेश ने बताया कि उसपर भी झूठा मामला दर्ज करने की बात की जा रही है। इस संबंध में सिरचौंपी चौकी प्रभारी एचएस तोमर ने बताया कि चौकीदार ने फोन पर चोरी होने की सूचना दी थी और दो बच्चों पर आशंका जताई थी, इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। गांव में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाती है। साथ ही चौकीदार छह माह से गांव में नहीं, क्योंकि उसकी पत्नी बीमार है। गांव में सिर्फ उसकी बूढ़ी मां रहती है।
आगासौद थाना प्रभारी पर लगाए आरोप
आगासौद थाना क्षेत्र में रिफाइनरी के तीन नंबर गेट, देहरी, सेमरखेड़ी आदि जगहों पर अवैध शराब बिक रही है। एलएन भदौरिया ने आगासौद थाना प्रभारी मैना पटेल के संरक्षण में शराब बिकने का आरोप लगाया है, क्योंकि कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शराब बिकने से महौल खराब हो रहा है।
लगातार की जा रही कार्रवाई
अवैध शराब की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है और मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। सभी आरोप झूठे हैं।
मैना पटेल, थाना प्रभारी, आगासौद