पुरसागर में पुराने विवाद पर हुई वारदात
सागर. शहर में सुबह—सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। एक भाजपा नेता के पुत्र को गोली मारकर बदमाश भाग गए। नेता पुत्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की जांच में पुराने विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।
यह वारदात गोपालगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां के शुक्रवारी टौरी में सुबह गोली चलने की आवाज आई। पता चला कि भाजपा के पूर्व पार्षद नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान को गोली मारी गई है। हत्यारे वारदात करके फरार हो गए। गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इधर इमरान को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इमरान की उम्र करीब 33 वर्ष थी. वे सुबह पैदल जा रहे थे तभी हमलावर आया और इमरान को गोली मार दी। काफी करीब से गोली मारने के कारण काफी खून बह गया था जिससे उनकी मौत हो गई। मारी गई है। वारदात का कारण पुराना संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि हत्या के आरोपी की तलाश के लिए टीमें जुट गई हैं।