19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Itarsi / Tokyo Olympic हॉकी में MP के बेटे का कमाल, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कराई

Tokyo Olympic हॉकी में MP के बेटे का कमाल, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कराई

हॉकी में अर्जेंटीना से भारत की जीत में दिया खास योगदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Jul 2021, 10:49 AM IST

Vivek Sagar Itarsi India Argentina Match Tokyo Olympic Hockey

Vivek Sagar Itarsi India Argentina Match Tokyo Olympic Hockey

इटारसी. टोक्यो ओलिंपिक में MP के बेटे ने कमाल कर दिखाया। ओलिंपिक हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली जिसमें होशंगाबाद जिले के इटारसी के विवेक सागर का खास योगदान रहा। विवेक सागर ने ओलिंपिक में अर्जेंटीना के खिलाफ एक खूबसूरत गोल दागा जिससे भारत 3-1 से जीता। विवेक के ओलिंपिक में गोल दागते ही इटारसी में लोगों ने खूब जश्न मनाया।

Bhaskar Group Income Tax Raid जीएसटी विंग ने खोली भास्कर समूह की टैक्स रिटर्न की फाइलें

टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार का दिन विवेक सागर के नाम रहा। अर्जेंटीना से मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को हर हाल में जीत की दरकार थी और विवेक ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले—प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। टोक्यो ओलिंपिक में सुबह 6 बजे से जैसे ही अर्जेंटीना और भारत के बीच मुकाबला शुरू हुआ, भारतीय टीम ने दबदबा बनाकर 3 गोल कर दिए। विवेक सागर ने भारतीय टीम की ओर से गोल दागकर देश की जीत सुनिश्चित कर दी।

Mahakaleshwar Mandir Ujjain महाकाल दर्शन हुआ सुविधाजनक, बदली प्रवेश व्यवस्था, दर्शन का समय भी बढ़ा

जिलेभर के खेल प्रेमियों ने विवेक के प्रदर्शन पर बहुत खुशी जाहिर की है। हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी समेत सभी हॉकी प्रेमियों ने इसे अविष्मरणीय पल बताया है। ज्ञातव्य है कि ओलिंपिक में हाॅकी टीम में मप्र का प्रतिनिधित्व करनेवाले सागर का ओलिंपिक में यह पहला गोल है। इस जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो जाने से सागर के लिए यह यादगार पल बन गया है।

चुनाव हारने के बाद भी सीएम क्यों बनीं ममता, रतलाम के अभिभाषक ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

विवेक सागर प्रसाद ने ओलिंपिक तक का यह सफर इटारसी के पास के छोटे से गांव चांदौन से शुरू किया। उन्होंने अनेक नेशनल और इंटरनेशनल लेबल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और लगातार अच्छे प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया था। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा भी 2019 के लिए विवेक सागर को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था।