
बैठक में चर्चा करते हुए एसडीएम
बीना. तहसील के सभाकक्ष में मंगलवार को एसडीएम विजय डेहरिया ने जनपद पंचायत के कर्मचारियों सहित सचिव और रोजगार सहायकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में जलगंगा संवर्धन, समग्र इ-केवायसी, गांव में बाढ़ से निपटने के इंतजाम आदि पर चर्चा की गई।
एसडीएम ने जलगंगा संवर्धन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। समग्र इ-केवायसी का जो कार्य शेष रह गया है। उसे पूरा किया करने क लिए कहा, जिससे हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही आदर्श ग्राम योजनांतर्गत अधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है, जिससे ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही बारिश पूर्व नदियों के किनारे पर बसे गांवों में इंतजाम को लेकर चर्चा की गई। सचिव, रोजगार सहायकों को निर्देश दिए गए कि बारिश के मौसम में यदि कहीं पानी भरने की स्थिति है, तो उसकी पूर्व सूचना दी जाए, जिससे आपदा से निपटा जा सके। एसडीएम ने कहा कि गांवों में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर भी पूर्व में सूचना दें, जिससे विवाद को टाला जा सके। उन्होंने स्कूल के पास से धूम्रपान की दुकानें हटाने के भी निर्देश दिए हैं और यदि कोई दुकान हटाने से मना करता है, तो उन्हें बताने के लिए कहा है, जिससे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत से सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थे।
74 वन अधिकारी पट्टों के आवेदन किए निरस्त
वन मित्र पोर्टल से वन अधिकार पट्टों के लिए 74 आवेदन किए गए थे, जिसकी रिपोर्ट वन विभाग ने तैयार कराई है। इस संंबंध में एसडीएम ने वन विभाग एसडीओ से जानकारी ली। वन विभाग ने बताया कि आवेदनों का भौतिक सत्यापन आदिमजाति कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम सचिव और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें उन जगहों पर काबिज होने के साक्ष्य नहीं मिले, जिससे आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
Published on:
11 Jun 2025 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
