19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

दुनिया में भारत विश्व गुरु योग जैसी अध्यात्मिक शक्तियों की वजह से है : शैलेन्द्र जैन

विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारियों पर केंद्रित सामूहिक योगाभ्यास योग निकेतन द्वारा पद्माकर सभागृह परिसर में रविवार को हुआ।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 18, 2023

सागर. विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारियों पर केंद्रित सामूहिक योगाभ्यास योग निकेतन द्वारा पद्माकर सभागृह परिसर में रविवार को हुआ। योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। मुख्यअतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत विश्व गुरु योग जैसी अध्यात्मिक शक्तियों की वजह से है। हमने भौतिक संसाधनों की बजाय योग आयुर्वेद जैसी प्रभावी परम्पराओं पर फोकस किया। यही कारण विश्व गुरु बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उज्जैन को धार्मिक नगरी, जबलपुर को संस्कारधानी के रूप में जानते है। सागर में योग की लंबे समय से योगाचार्य विष्णु आर्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। सागरवासी योग को इस तरह अपनाएं कि अब सागर को लोग योग नगरी के रूप में जाने और स्थापित हो।

योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि योग आसन आसानी से किया जाने वाली क्रिया है। योग को कसरत जैसे नही ंकरना चाहिए। इसे योग ही बना रहने दे योगा नहीं बनाए। महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा कि इंसान पैसों से नहीं ंलेकिन समाजसेवा से महान बनता है। योगाचार्य विष्णु आर्य ने लोगों की भलाई का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु भगतसिंह ने किया। आभार योग निकेतन के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने माना। इस अवसर पर लोगों को नियमित योगाभ्यास, श्रीयंत्र और श्रीसूक्त के पाठ और नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाया गया। जनसमूह को योग कैलेंडर आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में पगारा क्षेत्र के पवन विश्वकर्मा और उनके बेटे गौरव और बेटी राधिका ने योग की संगीतमय प्रस्तुति दी।

ये रहे कार्यक्रम मौजूदइस अवसर पर पार्षद याकृति जडिय़ा, पूर्व पार्षद सोमेश जडिय़ा, सुबोध आर्य ,दिलीप साहू, अभिषेक सोनी ,आकाश, किशोर पटेल, राजकुमार, अमन प्रजापति, अमित गुप्ता, आरती ताम्रकार, सोमेश, ज्योति भार्गव, सीमा, रागनी, कल्पना, अनुराग दुबे, संदीप सोनी, बीडी साहू, पुरषोत्तम सोनी, अनुराग दुबे, विनोद सोनी,हरिनारायण सेन,संजय पाठक, अभिषेक सोनी, आकाश पटेल, अंशु सिंह राजपूत, आस्था राजपूत ,अंजली प्रजापति, रोशनी साहू ,इशिका साहू , सुरभि अहिरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।