मुनि श्री का जन्म 20 सितबर 1957 सागर के चकराघाट क्षेत्र में हुआ था। उन्होने सागर विश्वविद्यालय से एमटेक की शिक्षा प्राप्त की। उनका गृहस्थ जीवन का नाम सिंघई वीरेन्द्र कुमार था। माता-पिता आशादेवी सिंघई जीवनकुमार जैन के घर जन्मे क्षमा सागर महाराज ने 10 जनवरी 1980 नैनागिरि में क्षुल्लक दीक्षा, 07 नवबर 1980 मुक्तागिरि में ऐलक दीक्षा व 20 अगस्त 1982 को मुनि दीक्षा ली। उन्होने पगडंडी सूरज तक, मुनि क्षमासागर की कविताएं जैसे काव्य संग्रह लिखे।