13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा करना चाहता था पत्नी की बहन से शादी, इंकार करने पर उठाया ये खौफनाक कदम, अब…

जीजा बनाना चाहता था पत्नी वाले संबंध, इंकार करने पर उठाया ये खौफनाक कदम, अब...

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Feb 26, 2019

बंडा. सागर जिले के बंडा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक किशोरी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले में मृतका का जीजा ही आरोपी निकला है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतका की मां के द्वारा इस पूरी खौफनाक वारदात को पुलिस को बताया। हत्या के समय भी वह घर पर ही थी। उसने क्या देखा और क्या बताया आप भी पढ़ें...

मां ने देखा हत्यारे को भागते हुए
21 फरवरी सुबह 8 बजे बंडा थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ला में रहने वाली चंदा रैकवार अपने घर के बाहर बर्तन साफ करने काम पर गई थी। सुबह ११ बजे जैसे ही वह घर लौटी तो उसे बेटी के चीखने की आवाज सुनाई आती है। जैसे ही वह कमरे तक पहुंचती है, बाहर की तरफ मोनू रैकवार को भागते हुए देखती है। जिसके हाथ में धारदार हथियार भी था। इसे देख वह डर जाती है। वहीं घर के अंदर बेटी शारदा रैकवार १७ का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिलता है। बाद में मां चंदा द्वारा बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। जिस पर आरोपी मोनू के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है।

करना चाहता था शारदा से शादी
चंदा रैकवार के अनुसार मोनू रैकवार निवासी सागर है। जो उनका रिश्ते में दामाद लगता है। वही शारदा से शादी करना चाहता था। उन्होंने मोनू से कहा था कि लड़की अभी छोटी है। उसे अभी पढ़ाना लिख़ाना है, तो मोनू कहने लगा कि अगर शारदा से शादी नहीं कराओगी तो उसे जान से खत्म कर दूंगा। 21 फरवरी को उसने शारदा की हत्या कर दी। दिन दहाड़े नगर में गला रेतकर हत्या की गई थी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर आरोपी मोनू रैकवार की तलाश हेतु सागर उसके संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

पकड़ा गया आरोपी जीजा
25 फरवरी को आरोपी मोनू के मकरोनिया चौराहे से कहीं भागने की सूचना मिलने पर बण्डा की विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी मोनू उर्फ मोनेश पिता मुरलीधर उर्फ मनोहर रैकवार उम्र 22 साल निवासी शुक्रवारी टौरी पानी की टंकी के पास सागर थाना गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव थाना बण्डा के निरीक्षक सतीश सिंह, पीएसआई विवेक तोमर, प्रधान आरक्षक अरूण श्रीवास्तव, आरक्षक पुष्पेन्द्रसिंह, अनंत दहायत, भगवानदास अहिरवार , आशीष सिंह बुन्देला , आरती पाण्डेय , शिवकुमार दुबे की अहम भूमिका रही।