
Junction many trains canceled due to farmers movement
बीना. उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल में अमृतसर-सानेह वाल रेल खंड के बीच किलोमीटर नंबर 426/5-7 पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कई ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह ट्रेन जाएगी परिवर्तित मार्ग से
- जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जालंधर शहर जंक्शन-नकोदर जंक्शन-फिल्लोर-होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- 22 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली हजूर साहेब नांदेड-अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर-नकोदर जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि फगवाड़ा जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- 21 नवंबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर-लोहिया खास जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गंतव्य के लिए जाएगी जो जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- 22 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने चलने वाली डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लोर-लोहिया खास जंक्शन-जालंधर शहर जंक्शन होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- 23 नवंबर अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- डॉ. आंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सुच्ची पिंड- जालंधर शहर जंक्शन लोहिया खास जंक्शन-फिल्लोर होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है, जो कि जलंधर छावनी जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
Published on:
24 Nov 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
