6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ने कहा- बहुत भ्रष्टाचार है, अगर एक भी सड़क मानकों पर मिली तो मंत्री पद से दे दूंगा इस्तीफा

हर्ष यादव कमल नाथ कैबिनेट में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री हैं।
2 min read
Google source verification

सागर

image

Pawan Tiwari

Oct 26, 2019

मंत्री ने कहा-  बहुत भ्रष्टाचार है, अगर एक भी सड़क मानकों पर मिली तो मंत्री पद से दे दूंगा इस्तीफा

मंत्री ने कहा- बहुत भ्रष्टाचार है, अगर एक भी सड़क मानकों पर मिली तो मंत्री पद से दे दूंगा इस्तीफा


सागर. मध्यप्रदेश में 10 महीने बाद कांग्रेस की सरकार को बहुमत मिला है। झाबुआ उपचुनाव में जीत के साथ ही कांग्रेस के विधायकों की संख्या 115 हो गई है। लेकिन अब कमल नाथ सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि वो इस्तीफा दें देंगे। कमलनाथ के मंत्री हर्ष सिंह विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार से नाराज हैं। हालांकि ये साफ कर दें कि वो सरकार से नाराज नहीं बल्कि उन्होंने इस्तीफे की धमकी अधिकारियों की है, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर गड़बड़ी मिली तो क्या अधिकारी इस्तीफा दे देंगे। मंत्री ने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा- अगर मानकों के हिसाब से सड़क का काम हुआ तो वो अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

दरअसल, शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव सागर जिले के देवरी में सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे। समीक्षा बैठक के दौरान वो काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। अफसर इस मामले में सफाई देने लगे तो हर्ष यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- अगर एक भी सड़क तय मानको पर बनी मिली तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने ने अफसरों से पूछा अगर गड़बड़ी मिली तो क्या अधिकारी इस्तीफा देंगे।

आंगनबाड़ी में भी जताई नाराजगी
हर्ष यादव महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे और वहां भी उन्होंने नाराजगी जताई। आंगनवाड़ी केन्द्र में मीनू के हिसाब से नाश्ता नहीं दिए जाने पर भी उन्होंने कहा- आखिर यह फर्जीवाड़ा किसका पेट भरने के लिए किया जा रहा है। मंत्री ने कहा- जब नाश्ता सुबह 8 बजे बांटता है सुपरविजन के लिए आधिकारी कार्यालय के समय पर क्यों निकलते हैं। वे नाश्ते के समय ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर क्यों नहीं पहुंचते हैं। वहीं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा- जल संकट की तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए। हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहें।


कौन हैं हर्ष यादव
हर्ष यादव का जन्म 31 मई, 1961 को सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम रसेना में कृषक परिवार में हुआ। हर्ष यादव 2018 में दूसरी बार इंडियन नेशनल कांग्रेस से देवरी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा विधायक बने हैं। वो पहली बार 2013 में विधायक बने थे। हर्ष यादव कमल नाथ कैबिनेट में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री हैं।

बड़ी खबरें

View All

सागर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग