4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉज के कमरा नंबर-103 में मिला बीना के BTech छात्र का शव, पाकिस्तान के नंबरों से आ रहे थे मैसेज

BTech Student Death: लॉज में BTech छात्र का शव फांसी पर लटका मिलने से मचा हड़कंप, मोबाइल में मिले ब्लैकमेलिंग से जुड़े मैसेज, पाकिस्तानी नंबरों से धमकियां मिलने की भी बात आ रही सामने।
2 min read
Google source verification
bina

btech student found dead lodge pakistan phone messages investigation, मृतक अमन प्रजापति की जीवित अवस्था की तस्वीर और मोबाइल पर आया मैसेज (source-patrika)

Bina BTech Student Death: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में एक लॉज में युवक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिलन से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमन प्रजापति (21) निवासी औडेर गांव, जिला अशोकनगर के रूप में हुई है। अमन सागर में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से BTech कर रहा था। वो शुक्रवार देर शाम को बीना की छोटी बजरिया स्थित लक्ष्मी लॉज में आकर रुका था। तीन दिन बाद 7 जुलाई को अमन के बड़े भाई की शादी थी। अमन के मोबाइल से कुछ मैसेज मिले हैं जो पाकिस्तानी नंबरों से आए हैं।

लॉज के कमरा नंबर-103 में मिला शव

लॉज के स्टाफ ने बताया कि अमन प्रजापति शुक्रवार शाम को लॉज में आया था, उसने कमरा बुक कराया और 103 नंबर के कमरे में ठहरा था। कमरा बुक कराते वक्त उसने कहा था कि उसे सुबह प्रयागराज की ट्रेन पकड़नी है इसलिए समय पर जगा देना। सुबह जब कर्मचारी अमन को जगाने के लिए पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कमरा नहीं खुला। कर्मचारियों ने खिड़की से देखा तो अंदर अमन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

पाकिस्तान के नंबरों से आ रहे थे मैसेज

पता चला है कि अमन के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबरों से मैसेज आ रहे थे, उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। फोन में पाकिस्तान के नंबरों से लगातार कॉल आने के रिकॉर्ड मिले हैं। एक मैसेज में उससे पैसों की मांग की गई और धमकी दी गई है कि पूरे परिवार की न्यूड तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी। ये भी पता चला है कि अलग-अलग लोन एजेंट भी लगातार कॉल कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। अमन ने परिवार को इस दबाव के बारे में कभी नहीं बताया था। उसकी मौत के बाद ही पूरा मामला सामने आया।

2 जुलाई को घर से बिना बताए निकला था

अमन की मौत की खबर मिलने के बाद पहुंचे उसके बड़े भाई सुनील प्रजापति ने बताया कि अमन 2 जुलाई को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था, काफी तलाशने के बाद भी जब वो नहीं मिला तो गोपालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सुनील ने बताया कि अमन चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसे बड़े भाई प्रियतेश प्रजापति की शादी 7 जुलाई को होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।