5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर 12 बजे नवजात बच्ची को फेंककर जाने लगी महिला, सागर में लोगों ने पकड़ा तो बोली-‘प्रेग्नेंट होने पर वो मुझे छोड़ गया’

Woman Abandons Baby: डिग्री कॉलेज के पास डेढ़ महीने की बच्ची को फेंककर भाग रही थी महिला, लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
2 min read
Google source verification
SAGAR

woman abandons one month old baby near degree college, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Sagar Woman Abandons Baby: मध्यप्रदेश के सागर में रविवार दोपहर को डिग्री कॉलेज के पास उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला नवजात बच्ची को लावारिश छोड़कर जाने लगी। जब महिला को लोगों ने बच्ची को छोड़कर जाते देखा तो उसे रोका और पूछताछ की। लोगों ने महिला व बच्ची को पुलिस के सौंपा है, जिसके बाद पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

दोपहर 12 बजे बच्ची को छोड़कर जा रही थी महिला

दोपहर 12 बजे डिग्री कॉलेज के पीछे की तरफ एक महिला अपनी नवजात बच्ची को गोद में लेकर पहुंची थी। कुछ देर बाद उसने बच्ची को कॉलेज के पीछे लावारिश छोड़ दिया और वहां से जाने लगी। लेकिन तभी वहां मौजूद लोगों ने महिला को बच्ची को छोड़कर जाते हुए देख लिया। लोगों ने जब महिला को पकड़ा और उससे बच्ची को छोड़कर जाने के बारे में पूछा तो महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके कारण पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने महिला ब बच्ची को पुलिस को सौंप दिया।

बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने बच्ची को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं महिला को गोपालगंज थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि बच्ची करीब डेढ़ महीने की है, महिला उसे पिछले एक हफ्ते से अपने साथ लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम रही थी। कुछ घंटे पहले उसे सुरखी क्षेत्र में भी देखा गया था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस ने उसे बच्ची के साथ सागर की बस में बैठाकर रवाना किया था।

गर्भवती होने पर छोड़ गया प्रेमी

शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया है कि वो मकरोनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पति से विवाद के बाद एक परिचित के साथ रह रही थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए और जब वो गर्भवती हो गई तो वो युवक भी उसे छोड़कर चला गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।