23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण और मारपीट कर मारी गोली, अब संजय ड्राइव पर वारदात

देवरी से खरीददारी करने सागर आए युवक के साथ हुई वारदात

2 min read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Mar 26, 2024

अपहरण और मारपीट कर मारी गोली, अब संजय ड्राइव पर वारदात

अपहरण और मारपीट कर मारी गोली, अब संजय ड्राइव पर वारदात


सागर. शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश राह चलते लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। बीती रात भी अपराधियों ने संजय ड्राइव से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और पैसे न देने पर गोली मार दी। पीडि़त का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बदमाश पीडि़त को ऑटो में बैठाकर दो घंटे तक घुमाते रहे और घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में छोडकऱ भाग गए। सूचना के बाद बुधवार की दोपहर में पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान लेकर आरोपी की पहचान की।

जानकारी के अनुसार देवरी निवासी युवक रोशन रैकवार मंगलवार को सागर खरीददारी के लिए आया था। शाम होने पर वह बाघराज वार्ड में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। देर रात करीब 11 बजे वह ऑटो से शहर की तरफ आ रहा था। रास्ते में दो आरोपी ऑटो रोककर बैठ गए। आरोपियों ने पैसे मांगे, जब पैसे नहीं दिए तो उन्होंने रोशन को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली कंधा के पास छूती हुई निकल गई, लेकिन कारतूस के छर्रे से युवक लहूलुहान हो गया। बदमाश यहीं नहीं रूके, उन्होंने रोशन को पुरव्याऊ तरफ ले जाकर मारपीट की। जब रोशन अचेत हो गया तो आरोपी उसे बीएमसी में छोडकऱ भाग गए। कैजुअल्टी वार्ड में युवक का उपचार किया गया। डॉक्टर ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी। दूसरे दिन बुधवार की दोपहर पुलिस ने रोशन के बयान लिए।

आदतन अपराधी निकला आरोपी-

इलाज के बाद युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी वारदात के समय रीतेश कोरी नाम ले रहे थे। पुलिस ने जब पता किया तो जांच में पता चला कि रीतेश कोरी मोतीनगर क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। पूर्व से ही उस पर कई मामले चल रहे हैं। पुलिस पीडि़त युवक को लेकर वारदात स्थल पर भी पहुंची, जहां उन्होंने जांच और पूछताछ की। फिलहाल पुलिस आरोपी और उसके साथी की तलाश कर रही है।

इधर हवाई फायर और मारपीट करने वालों की तलाश में पुलिस-

मकरोनिया दीनदयाल नगर में 10-12 राउंड हवाई फायरिंग और एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें रात से ही संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। वारदात का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा आदतन अपराधी है। उस पर मकरोनिया, बहेरिया थाने में लूट सहित गंभीर अपराधों के करीब एक दर्जन मामले हैं।