
Lord Jagannath Rath Yatra Balabhadra Subhadra
गढाकोटा. नगर में परंपरागत तरीके से निकाली जाने वाली जगदीश स्वामी की रथ यात्रा जगदीश मंदिर पटेरिया से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मंदिर से भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।
रथ यात्रा में पचायत मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हुए। श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए रथों को खींचते हुए चल रहे थे। ढोल, मंजीरा, झांझर आदि के साथ लोग भजनों की प्रस्तुति दे रही थी। रथ में सवार जगदीश स्वामी की जगह-जगह भक्तों के द्वारा आरती उतारी गई। भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने श्रद्धालुओं के साथ आरती उतारी। नगर भ्रमण पर निकले रथ में बलदाऊ भैया, बहन सुभद्रा के साथ जगतपति जगन्नाथ स्वामी रथों पर विराजमान थे। बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा महाआरती
की गई।
251वां वर्ष
जानकारी के अनुसार यह यात्रा का 251वां वर्ष था। यह यात्रा पटेरिया जगदीश मंदिर से शुरू होकर बाजार वार्ड स्थित मालगुजार परिवार के जनकपुरी मंदिर पहुंची। जहां भगवान विराजमान होंगे।
रहली. सामाजिक समरसता का त्योहार रथयात्रा धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान जगन्नाथ, बलदाउ और बहन सुभद्र के रथ को खींचने भक्तों में उत्साह देखा गया। नगर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की दो रथ यात्रा निकालीं गईं। पहली यात्रा वार्ड 10 महावीर चौक स्थित जगदीश स्वामी मंदिर से निकाली गई। दूसरी रथ यात्रा बजरिया स्थित देवलिया मंदिर से। जिसका यह 11वां वर्ष है। रथ यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष सुशील हजारी, प्रमोद सराफ, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, सौरभ हजारी, अनूप ददरया, डॉ. विजय हजारी, मूलचंद गोस्वामी, कमलेश बृजपुरिया शामिल हुए।
युवाओं द्वारा रथ को खींचकर भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूर-दूर से महिला-पुरुष श्रद्धालु आए। रथयात्रा के रास्ते में तोरण द्वार लगाकर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथ स्वामी जी को मालपुआ और नए पान का भोग लगाया गया। यह भोग उनका प्रिय माना जाता है। यात्रा के दौरान प्रत्येक आरती की थाली में मालपुआ और डंठल लगे नए पान का श्रद्धालुओं द्वारा भोग लगाया। यात्रा के दौरान गुड्डू बाबू, टीटू सोनी, प्रवीण सीरोठिया, राजू नेमा, ओंकार सराफ, महेश साहू, अंकेश हजारी, भोलाराम कबीरपंथी, सुनील यादव, राजकुमार यादव, राकेश श्रीवास्तव, लखन श्रीवास्तव, मोनू राजोरिया, मंजू पटैरिया, गौरव दीक्षित, गुड्डू शांडिल्य समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए।
देवरीकलां. आषाढ़ दोज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा का आयोजन गहोई वैश्य समाज द्वारा किया गया। नगर भ्रमण पर निकले जगत के स्वामी की नगर वासियों ने जगह-जगह आगवानी कर पूजा अर्चना की। यात्रा के उपरांत स्थानीय मानस भवन में प्रतिभाओं के सम्मान एवं सामाजिक भोज का आयोजन किया गया।
रथ यात्रा में प्रमुख रूप से विधायक हर्ष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया, गहोई वैश्य पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु शामिल हुए।
तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे गहोई वैश्य समाज बंधु एवं नागरिक अपने परिवार सहित बजरिया स्थित नजयाई मंदिर में एकत्र हुए एवं गाजे बाजे के साथ कतकिया जी मंदिर की ओर रवाना हुए। जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलदाऊ एवं देवी सुभद्रा से श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण का अनुरोध किया गया।
विशेष पूजा अर्चना के बाद लकड़ी से बने रथ में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। ब्रदी बृजपुरिया, बलराम कटारे, संजय बृजपुरिया, ब्रदी कनकने, मनोहर बृजपुरिया, अमित कटारे, रूपेश कनकने, संदीप बड़ेरिया, पारस बृजपुरिया, राजकुमार बृजपुरिया, अजय रावत, आशीष कटारे, शिवकुमार बृजपुरिया, सूर्यकान्त गुप्ता, राजेश कटारे, मीना मोदी, मुकेश नगरिया साधना रावत, आशा रेजा, रीना बड़ेरिया, पुष्पलता कटारे सहित सैकड़़ों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई। नए पान र्पित किए गए।
राहतगढ़. नगर में भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर निकले तो हर जगह लोगों ने पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। यात्रा में बब्बल तिवारी, पुष्पेन्द्र हजारी, प्रशांत देवलिया, गब्बर ठाकुर, सुभाष ठाकुर, प्रीतिम अहिरवार, कल्लू सेन, सोनल ओशवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
सीहोरा. ग्राम में भी जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर से ढोल ढमाकों अखाड़ो के साथ निकाली गई। लोगों ने पूजा अर्चना कर आरती उतार प्रसाद का वितरण किया।
Published on:
15 Jul 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
