
sagar
जैनधर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। निर्यापक मुनि योग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल 20 से अधिक झांकियों में धार्मिक व सामाजिक संदेश दिए गए। शोभायात्रा के ठीक पीछे नगर निगम के सफाई मित्र सड़कों पर तत्काल सफाई कर रहे थे। शोभायात्रा मार्ग पर जैन धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों के सामने रंगोली सजाई गई और श्रीजी की आरती उतारी गई। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
पिछले 82 वर्षों से चल रही श्रीजी की शोभा यात्रा सुबह 7.15 बजे कटरा स्थित गौराबाई जैन मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा कीर्ति स्तंभ, गल्ला मंडी रोड, लच्छू तिराहा, वर्णी कालोनी, गुजराती बाजार पहुँची। वहां पर भाग्योदय से सुभाष नगर, रेल्वे ओवरब्रिज, राहतगढ़ बस स्टैंड, माता मढिया, बाहुबली कॉलोनी, राधा तिराहा होकर गुजराती बाजार पहुंची। जहां पर मुनि संघ की भव्य आगवानी हजारों लोगों ने की। शोभायात्रा तीनबत्ती से कोतवाली, सराफा बाजार, इतवारा बाजार होते हुए मोराजी पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक और शांति धारा हुई पुन: शोभा यात्रा चकराघाट, कोतवाली, तीनबत्ती होकर गौराबाई मंदिर पहुंची।
शोभा यात्रा में विभिन्न मंदिरों के महिला मंडल की बनाई गई झांकियां व दिव्य घोष आकर्षण केंद्र रहे। बच्चे साधु व आर्यिका भेष में नजर आए। जुलूस में पुरुष सफेद वस्त्रों में टोपी लगाकर, सैकड़ों लोग पगडी़ बांधकर और महिलाएं अपने मंडलों के ड्रेस कोड में शोभा यात्रा में चल रही थीं। महावीर जयंती पर आधारित नाटक का मंचन हुआ। तीनबत्ती पर कुंदकुंद जैन समाज, वैश्व महासम्मेलन के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जगह- जगह समाज के लोगों ने फल वितरण किया पानी और ठंडा शरबत आम लोगों को पिलाया। अस्पताल में फल वितरण हुए।
शोभायात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, जैन भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जैन, निधि जैन, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार,महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, मुकेश जैन ढाना, नेवी जैन, देवेन्द्र जैना, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटु कटारे, प्रकाश पारस, राकेश चच्चा, दिनेश बिलहरा, चक्रेश सिंघई, कपिल मलैया, अनिल नैनधरा व राकेश बिलेहरा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
Published on:
11 Apr 2025 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
