लगी कतार, होगा अखंड संकीर्तन
नवरात्र के पूर्व बड़ीदेवी मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारियां कर ली हैं। पंडित आशीष कटारे ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई है। बेरीकेट्स के माध्यम से भक्तगण बारी-बारी से माता के दर्शनलाभ ले सकेंगे। सुबह ३ बजे से मां को जल चढ़ाने भक्त पहुंचने लगे। यहां सिलसिला ११ बजे तक जारी रहे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान परिसर में हे माता अम्बे, जय जगदंबे का अखंड संकीर्तन चतला है तो नवमीं तक चलेगा। भक्त घटकप्पर जबारे भी अपने नाम से यहीं बुवाते है। शाम को आरती का आयोजन रोजाना किया जाएगा।