
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लिस्ट
बीना. विधायक को मिलने वाली स्वेच्छानुदान निधी अपनों और एक ही परिवार के कई सदस्यों को वितरित करने का मामला सामने आया है। तीस लाख रुपए की राशि की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह राशि गरीब, असहाय, विकलांग, विधवा सहित अन्य जरूरतमंद लोगों वितरित करने उपलब्ध कराई जाती है।
जानकारी के एक ही परिवार कई सदस्यों के नाम राशि दी गई है, किसी के नाम 17, तो किसी को 19 हजार का उल्लेख है। इसी तरह कुछ अन्य परिवार भी शामिल हैं, जिसमें कई सदस्यों को हजारों रुपए की राशि दी गई है। जिन लोगों को यह राशि दी गई है, वह आर्थिक रूप से सक्षम हैं। जबकि यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए दी जाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे सूची में शामिल कुछ ऐसे लोगों के नाम उजागर किए गए हैं, जिसमें मनोज भारद्वाज, अनुराग, बृजेश ग्राम सेमरा गनपत, श्रीकांत कुर्मी निवासी सतौरिया के परिवार के चार सदस्य, ग्राम ढेमाढाना रामस्वरूप चौबे सहित उनके परिवार के 12 सदस्य, ग्राम देवल सोवरन यादव सहित परिवार के नौ सदस्य, अजवीर सिंह ग्राम निवोदा के परिवार वालों के नाम भी सूची में शामिल हैं। यह सभी विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं।
निजी हितों में किया जा रहा राशि का उपयोग
कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि विधायक स्वेच्छानुदान से 30 लाख की राशि सक्षम कार्यकर्ताओं को आवंटित की गई है। योजनाओं का उपयोग अपने निजी हितों में किया गया, जो जांच का विषय है। विधायक ने असहाय, गरीब, मजदूर, पीडि़त लोगों का अधिकार छीना है। इतनी सहायता राशि से गरीबों का कल्याण करने की जगह अपने कार्यकर्ताओं का कल्याण किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसी को भी दे सकते हैं राशि
स्वेछानुदान राशि किसी भी व्यक्ति को दी जा सकती है। एक परिवार के सदस्यों को राशि इसलिए दी हैं, जिससे उस राशि को एकत्रित कर मंदिर निर्माण या भजन मंडलियों को सामग्री प्रदान की जा सके।
निर्मला सप्रे, विधायक, बीना
Published on:
20 Oct 2024 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
