28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : मोदी सरकार का यह सांसद हुआ लापता, गुमशुदा के पोस्टर जारी, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

बड़ी खबर मोदी सरकार का यह सांसद हुआ लापता, गुमशुदा के पोस्टर जारी,ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 15 Apr 2018, 12:09 PM IST

MP Nagendra Singh

छतरपुर. मोदी सरकार के एक सांसद इन दिनों लापता चल रहे है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि उनके क्षेत्र की जनता कह रही है। जहां से सांसद महोदय का चुनाव हुआ था। क्षेत्र से सांसद की गैरमौजूदगी ही इतनी लंबी है कि लोग अब उन्हें ढंूढने पर मजबूर हो गए हैं। जब सांसद महोदय आसानी से नहीं मिले तो अब सोशल मीडिया के माध्यम से महोदय की तलाश शुरू कर दी गई हैं। वाकायदा सांसद की फोटो लगाकर गुमशुदा की तलाश का पोस्टर फेसबुक पर रिलीज किया गया है। जिसमें अपने सांसद के तरह रही जतना ने उनके पोस्ट पर अपनी पीड़ा में दो लाइन भी टैग की है। जिसमें लिखा है कि चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां सांसद जी आप चले गए। जिन आइडी से सांसद की गुमशुदगी की पोस्ट डाली गई है। वह अपने सांसद को ढूंढने पर उचित इनाम भी देने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

फेसबुक पर डाली गुमशुदगी की पोस्ट


शनिवार को फेसबुक पर शुभम बालकृष्ण दुबे नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट डालकर खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को गुमशुदा बताते हुए लिखा कि जिस भी सज्जन को मिले तो बताए, उचित इनाम दिया जाएगा। बाद में लिखा कि प्रिय सांसद जी जहां भी हो लौट आओ, हम कुछ नहीं कहेंगे। इसके बाद एक पोस्टर भी डाला गया जिसमें लिखा गया- गुमशुदा की तलाश- चि_ी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देशजहां सांसद नागेंद्र सिंह चले गए। इस पोस्ट के वायरल होते ही कमेंट्स करने वाले लोग भी जुट गए। हालांकि कमेंट्स करने वाले खजुराहो और आसपास के लोग ही थे।

एक कार्यक्रम में गए थे देखे

सांसद नागेंद्र सिंह 13 फरवरी को खजुराहो में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे यहां हुई बैठक में शामिल होने के बाद चले गए थे। इसके बाद तीन-चार बार निजी कार्यक्रमों में भी इस क्षेत्र में आए। खजुराहो के लोगों का कहना है कि अन्य सांसदों की तुलना में वे यहां कम ही आते हैं। लेकिन उनके लापता होने जैसी बात नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सांसद नागेंद्र सिंह खजुराहो क्षेत्र में केवल कार्यक्रमों में ही दिखाई देते हैं। क्षेत्र में उनकी मौजूदगी नहीं दिखती।

पोस्ट डली तो घनघनाने लगा फोन


सांसद बोले- अभी भी मैं अपने संसदीय क्षेत्र में ही हूं सांसद नागेंद्र सिंह का कहना है कि मैं आज अपने लोकसभा क्षेत्र देवेंद्रनगर में ही हूं। कल पन्ना में था। गुरुवार को कटनी क्षेत्र में था। उसके पहले दिल्ली में था। रविवार को अपने ही लोकसभा क्षेत्र के श्यामगिरी में कार्यक्रम में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति का खुरापात है। कांग्रेस के लोग इसके पीछे नहीं है क्योंकि वे मुझे जानते हैं और मेरा बहुत सम्मान करते हैं। सांसद ने कहा कि मेरी लोकसभा बड़ी है पन्ना और कटनी क्षेत्र पूरा इसी में आता है, इसलिए पूरे समय यहीं रहता हूं। मेरा घर नागौद में है इसलिए वहीं रुकता हूं। लेकिन सर्किट हाउस पन्ना और कटनी का रिकॉर्ड उठाकर देख लें तो मेरे रुकने के बारे में पता चल जाएगा। मैं खजुराहो क्षेत्र के साथ नागौद विधानसभा भी संभाल रहा हूं। वहां भी लोग मिलने आते हैं।