
मोतीनगर थाना पुलिस ने संत रविदास वार्ड स्थित एक दुकान से 50 हजार रुपए कीमत के पटाखे व बारूद जब्त किया है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि संत रविदास वार्ड स्थित एक किराए की दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और निर्माण किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुकान संचालक ओमकार प्रजापति दुकान पर मौजूद था। पुलिस ने दुकान के अंदर तलाशी ली तो पुलिस को पैकेट में करीब 2000 नग पटाखे, 30 किग्रा बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। दुकानदार के पास विस्फोटक सामग्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपी बिना अनुमति व लाइसेंस के पटाखों का निर्माण और भंडारण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
24 Sept 2025 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
