सागर

सागर में बीजेपी के पूर्व सांसद और बेटे की बगावत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की

सागर में चुनावी सरगर्मियां शबाब पर हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है। बसपा ने सागर जिले की चार विस के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इधर भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। बंडा पर टेंशन बरकरार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण यादव व उनके पुत्र सुधीर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर जिले का राजनैतिक पारा और बढ़ा दिया है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
सागर में चुनावी सरगर्मियां शबाब पर

सागर में चुनावी सरगर्मियां शबाब पर हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है। बसपा ने सागर जिले की चार विस के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इधर भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। बंडा पर टेंशन बरकरार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण यादव व उनके पुत्र सुधीर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर जिले का राजनैतिक पारा और बढ़ा दिया है।

सागर के बंडा विस से भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद से यहां खिलाफत का दौर खत्म होने पर नहीं आ रहा है। पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव लगातार बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। वे खुद यहां से दावेदार थे और पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ बैठक की एक फोटो डालकर मामले को और ज्यादा गरमा दिया। सुधीर के साथ उनके पिता भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के साथ पूर्व सांसद की करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई। भाजपा नेता सुधीर का कहना है कि वे बंडा विस से चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि वे यहां पर पांच सालों से सक्रिय हैं और समर्थक उनके साथ हैं।

शांत मुद्रा में जिला भाजपा
जिले की 8 में से 7 विस के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद से बंडा, नरयावली और सागर में कुछ भाजपा कार्यकर्ता बगावत कर रहे हैं, लेकिन इनको समझाइश देने के लिए फिलहाल कोई सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं जो लोग खुलकर बगावत कर रहे हैं अब तक उनके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

Published on:
15 Oct 2023 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर