बरायठा थाना पुलिस को 15 जुलाई को वीरेन्द्र कुमार नाम के युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वीरेन्द्र की लाश उसी के घर में कमरे में पड़ी हुई थी। पत्नी व छोटे भाई ने तब पुलिस को बताया कि वीरेन्द्र खटिया पर से गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो वीरेन्द्र की मौत की वजह गला दबाने से होना सामने आया। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा हो गया।