16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क पर बीवी का बवाल! पति से अफेयर के शक में कर दी महिला की पिटाई…

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पत्नी ने बीच सड़क पर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

May 03, 2025

mp news

MP News: मध्यप्रदेश से सागर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति, पत्नी और वो के मामले में पति से अफेयर होने के शक में पत्नी ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। पत्नी और उसकी जेठानी ने महिला को सड़क पर पटक-पटककर पीटा। महिलाओं के बीच हो रही झड़प को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि दोनों पक्ष बंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। कुछ समय पहले तक दोनों एक ही होटल में काम करते थे।

अफेयर का पता चलने के बाद पति की नौकरी छुड़वा दी थी, लेकिन दोनों के बीच मुलाकातें बंद नहीं हुईं। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को उसी महिला के साथ सिविल लाइन चौराहे पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा देखा, तो वह आगबबूला हो गई और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख उसका पति वहां से भाग गया।

इधर, पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला उसका घर बर्बाद करने में लगी है। पति घर के खर्चे के लिए पैसे नहीं देता है। बाहर वाली को होटल-रेस्टोरेंट में घुमाकर रुपए बर्बाद कर रहा है। महिला ने बताया कि वह लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि के दम पर घर चला रही है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने 50 हजार रुपए उधार दिए थे, उसके कुछ गहने भी उक्त व्यक्ति के पास हैं। सिविल लाइन में व्यक्ति से मुलाकात होने पर उससे अपने रुपए व गहने मांगे थे, इसी दौरान उसकी पत्नी व भाभी ने मारपीट शुरू कर दी।