27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सागर से भोपाल तक बनेगी फोरलेन, सरपट दौंड़ेंगे वाहन, यात्रियों को एेसे होगा लाभ

भारत माला प्रोजेक्ट: एनएचएआई को मिला नया प्रोजेक्ट, सर्वे भी शुरू

2 min read
Google source verification
National Highway will be built from Sagar to Bhopal

National Highway will be built from Sagar to Bhopal

मधुर तिवारी
सागर. जिले को राजधानी भोपाल से जोडऩे के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। यह सागर से वाया राहतगढ़, विदिशा, सांची, सलामतपुर से होते हुए भोपाल को जोड़ेगी। एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने तकनीकी सर्वे भी शुरू कर दिया है। इसके निर्माण से सागर-भोपाल के बीच की दूरी तय करने में समय की बचत होगी। व्यापार सहित अन्य दृष्टिकोण से लाभ होगा। प्रदेश सरकार ने विजन-2018 में प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों को राजधानी से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया था। यही कारण है कि भारत माला परियोजना में सागर-भोपाल को शामिल किया गया है।
6 माह में पूरा होगा सर्वे
सागर-भोपाल के सर्वे को लेकर एजेंसी नियुक्त कर दी गई है और इसे करीब ११ माह का समय दिया गया है। इसमें करीब छह माह तो बीत चुके हैं अगले छह माह में पूरी रिपोर्ट भी तैयार हो जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सड़क भी सागर से गुजरी फोरलेन एनएचआई-२६ की तरह ही तैयार की जाएगी।
भारत माला परियोजना
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना को मिलाकर भारत माला परियोजना बनाई गई है। इसमें करीब 14 प्रदेशों को शामिल किया गया है। 13०० किमी से ज्यादा सड़कों का जाल 2022 तक बिछाया जाएगा।
बायपास भी बनेंगे
सागर, राहतगढ़, विदिशा, सांची, सलामतपुर होते हुए भोपाल की दूरी १६५-१६७ किमी है। इतनी दूरी फोरलेन की होगी। हालांकि इसमें चल रहे अलायमेंट स्टडी के बाद लंबाई कम-ज्यादा हो सकती है। जहां पर जरूरी होगा वहां शहरों के बाहर से बायपास भी बनाए जाएंगे।
&भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सागर से भोपाल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए अलायमेंट सर्वे शुरू हो गया है। इसके बाद डीपीआर तैयार होने में करीब एक साल का समय लग सकता है। प्रोजेक्ट को समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
वीके कनकने, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई