2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुआं में गिरी नील गाय की मौत, वन अमले ने डेढ़ घंटे मशक्कत कर बाहर निकला शव

सागर. दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के पथरिया जाट गांव में मंगलवार को एक मृत नीलगाय कुआं में पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कुआं में नीलगाय को पड़ा देख सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर व ग्रामीणों की मदद से उसे कुआं से बाहर निकाला।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 05, 2025

neelgay_17ac59

neelgay_17ac59

सागर. दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के पथरिया जाट गांव में मंगलवार को एक मृत नीलगाय कुआं में पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कुआं में नीलगाय को पड़ा देख सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर व ग्रामीणों की मदद से उसे कुआं से बाहर निकाला। टीम नील गाय के शव को वन विभाग की डिपो लेकर पहुंची जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार पथरिया जाट के पास स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज के पास स्थित कुआं में नीलगाय का शव पड़ा था। दुर्गंध आई तो आसपास के लोग ने मौके पर पहुंचकर देखा। कुआं की गहराई ज्यादा होने और शव फूल जाने के कारण वन अमले के भी पसीने छूट गए। गाय को कुआं से निकलने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। बताया जा रहा है कि नीलगाय का शव करीब 3 दिन पुराना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुंआ बिना मुंडेर का था, रात के समय नील गाय उसमें गिरी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।